अनलॉक फ़ेज लागू होने के बाद से फ़िल्म इंडस्ट्री का काम फ़िर से पटरी पर लौटना शुरू हो गया है । बॉलीवुड कलाकार भी पहले की तरह काम में जुट गए हैं । अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने भी फ़िर से काम शुरू कर दिया है । हाल ही में कैटरीना कैफ शूट के लिए मालदीव पहुंची । इस दौरान कैटरीना का सतरंगी अंदाज भी देखने को मिला

शूटिंग के लिए मालदीव पहुंची कैटरीना कैफ
शूटिंग के लिए मालदीव पहुंची कैटरीना कैफ ने वहां के खूबसूरत बीच पर एंजॉय किया और जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की । इन तस्वीरों में कैटरीना रेनबो कलर के स्विमसूट में नजर आईं । खूबसूरत नजारे के बीच खुले बाल में कैटरीना की खूबसूरती और निखर कर सामने आ रही है ।
वर्क फ्रंट की बात करें कैटरीना जल्द ही सूर्यवंशी में नजर आएंगी । इसके अलावा वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फोन भूत की शूटिंग शुरू करेंगी । वहीं वह अली अब्बास जफ़र की सुपरहीरो ड्रामा में सुपरहीरो के रूप में नजर आएंगी ।
















