9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे विकी कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बाद इस साल अपना पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं । लेकिन अपने-अपने काम में बिजी होने के चलते विकी कौशल और कैटरीना कैफ अपने पहले वैलेंटाइन को स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट नहीं कर पाए । इसी बात का जिक्र कैटरीना कैफ़ ने विकी कैशल के साथ अपनी एक रोमांटिक फ़ोटो शेयर किया है ।

टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी होने के कारण कैटरीना कैफ और विकी कौशल रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट नहीं कर पाए अपना पहला वैलेंटाइन्स डे

विकी कौशल और कैटरीना कैफ का वैलेंटाइन

कैटरीना ने विकी के साथ रोमांटिक फ़ोटो पोस्ट कर लिखा, “इस साल शायद हमें रोमांटिक डिनर्स करने का मौका ना मिला हो, पर तुम हर मुश्क‍िल वक्त को बेहतर बनाते हो और वही मायने रखता है ।” शेयर की गई इस तस्वीर की बात करें तो, इसमें जहां कैटरीना और विकी एक दूसरे की आंखों में प्यार में डूबे नजर आ रहे है । वहीं दूसरी तस्वीर में जहां विकी अपनी पत्नी कैटरीना के माथे को किस करते हैं वहीं कैटरीना विकी की पॉकेट्स में हाथ डाले नजर आ रही हैं । विकी कैटरीना की इन रोमांटिक तस्वीरों को उनके फ़ैंस काफ़ी पसंद कर रहे हैं ।

टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी होने के कारण कैटरीना कैफ और विकी कौशल रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट नहीं कर पाए अपना पहला वैलेंटाइन्स डे

बता दें कि कैटरीना और विकी दोनों ही शादी के तुरंत बाद अपने-अपने काम पर वापस लौट आए थे । दोनों अपने-अपने काम में इतने बिजी हैं कि ये दोनों अभी तक लॉन्ग वेकेशन हनीमून पर नहीं जा पाए । कैटरीना ने आज यानि 14 फ़रवरी से दिल्ली में सलमान खान के साथ टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करने जा रही है ।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ टाइगर में एक्शन अवतार में नजर आएंगी । इसके अलावा वह फरहान अख्तर निर्देशन में बन रही फ़िल्म जी ले जरा में आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगी । वहीं कैटरीना विजय सेतुपति के साथ फ़िल्म मैरी क्रिसमस में भी लीड रोल में नजर आएंगी ।

वहीं विकी के वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सारा अली खान के साथ लक्ष्मण उतेकर की फ़िल्म में नजर आएंगे । इसके अलावा उनकी आगामी फ़िल्में है अश्वात्थामा, सैमबहादुर ।