करीना कपूर खान हमेशा ही अपने स्टाइल से लोगों को इंप्रेस करती आई हैं । और हमेशा की तरह एक बार फिर करीना कपूर ने अपने स्टाइल में देसीपन को एड कर फैशन लवर्स को इंस्पायर कर दिया है । करीना कपूर खान, जो इन दिनों ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रही हैं, ने अपनी यूरोप ट्रिप से एक से बढ़कर एक स्टनिंग लुक्स शेयर किए लेकिन ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है ।

“ग्रीस में किया लुंगी डांस”- करीना कपूर ने अपने ग्लैमरस बिकिनी लुक को दिया देसी ट्विस्ट ; ब्रालेट के साथ पहनी चेक पैटर्न की लुंगी स्टाइल स्कर्ट

करीना कपूर खान ने बिकिनी में दिया देसी ट्विस्ट

44 साल की करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह बैक टाई डिटेलिंग वाले पीले रंग के ब्रालेट में नजर आ रही हैं । इसके साथ करीना ने लुंगी स्टाइल की स्कर्ट पहनी है । करीना की ये स्कर्ट बॉटल ग्रीन रंग की है, जिसमें व्हाइट और रेड कलर का धारियां बनी हैं । ये चेक पैटर्न वाला स्कर्ट एंकल लेंथ है, जो उन्हें एक आरामदायक और क्लासी बीच लुक देता है ।

e75a453f-5c53-456a-a511-c909b76507fd

करीना ने इस लुक को ब्लैक कैप और ब्लैक सनग्लासेस से स्टाइल किया । बिना मेकअप के लुक और खुले बालों में वो बिल्कुल फ्रेश और नेचुरल दिख रही थीं । करीना ने इन फोटोज को शेयर कर लिखा- “ग्रीस में लुंगी डांस किया...बहुत मजा आया” । फैंस को करीना का ये लुक काफ़ी पसंद आ रहा है ।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, करीना जल्द ही मेघना गुलज़ार की फ़िल्म दायरा में नजर आएँगी । इसमें उनके साथ साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे ।

3345c58a-bcd6-45c2-83fa-1cffca8b941c