करण टेकर के फैंस के लिए आज किसी त्योहार से कम नहीं! एक ही दिन में करण टेकर ने मचाया है डबल धमाका — JioCinema पर बहुप्रतीक्षित स्पेशल ऑप्स सीजन 2 और सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई तन्वी द ग्रेट ।

OTT पर स्पेशल ऑप्स 2 और थिएटर में तन्वी द ग्रेट के एक साथ रिलीज होने पर खुश और नर्वस दोनों फील कर रहे करण टेकर ; “ऐसा पहली बार हुआ है मेरे साथ”

करण टेकर की एक साथ दो रिलीज

एक ओर स्पेशल ऑप्स में करण अपने चर्चित किरदार इंटेलिजेंस अफसर फारूक अली के रोल में फिर से वापसी कर रहे हैं — तेज़, फोकस्ड और मिशन के लिए जान तक देने वाले। वहीं तन्वी द ग्रेट  में करन पहली बार दिख रहे हैं एक दमदार इंडियन आर्मी अफसर कैप्टन समर रैना के रोल में — और यहीं दिखता है उनका रेंज और परफॉर्मेंस का धमाकेदार ग्राफ!

खुश और नर्वस दोनों ही फील कर रहे करण बोले, “पहली बार ऐसा हुआ है कि एक ही दिन में मेरी दो रिलीज़ आ रही हैं — एक फिल्म, दूसरी OTT पर। दोनों प्लेटफॉर्म और किरदार बिल्कुल अलग हैं। लोग डेढ़ साल से मुझे स्क्रीन पर मिस कर रहे थे — अब अचानक इतना कुछ मिल रहा है तो नींदें उड़ गई हैं। लेकिन दिल से शुक्रगुजार हूं… और इंतज़ार है कि दर्शक क्या कहते हैं।”