कपिल शर्मा का शो न केवल दर्शकों का बल्कि सेलिब्रिटीज का भी पसंदीदा शो है । पापा बनने के बाद कपिल शर्मा ने एक बार फ़िर से अपने शो, द कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरू कर दी है । और इस दौरान उन्होंने जैकी श्रॉफ के साथ शूटिंग की । जल्द ही जैकी श्रॉफ के साथ ये एपिसोड ऑनएयर होगा । शो के दौरान जैकी श्रॉफ ने खूब एंजॉय किया साथ ही अर्चना पूरन सिंह से लिया हुआ कर्ज भी उतारा ।

कपिल शर्मा के शो में जैकी श्रॉफ ने अर्चना को दिए 500 रु
टेलीविजन शो, द कपिल शर्मा शो के दौरान कपिल शर्मा के साथ मिलकर जैकी ने खूब मस्ती की और कई खुलासे भी किए । उन्होंने अर्चना पूरन सिंह से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया । जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।

शो के दौरान जैकी श्रॉफ अपने पुराने दिनों को याद करते हुए काफी इमोशनल हो गए । उन्होंने बताया कि सालों पहले जब वे एक स्ट्रग्लिंग एक्टर हुआ करते थे, तब उन्होंने अर्चना से कुछ पैसे उधार लिए थे । अर्चना ने भी बताया कि जैकी बहुत बड़े दिलवाले इंसान हैं । उन्होंने कहा, 'मैं जैकी को उसके स्ट्रगल के दिनों से जानती हूं । उन दिनों हम बहुत अच्छा नहीं कमाते थे लेकिन जैकी जब भी भिखारियों को देखते थे तो वो मुझसे पैसे मांगकर जरुरतमंद को दिया करते थे ।'

जैकी ने बताया कि, "अर्चना पूरन सिंह ने मेरी पांच रुपये की सहायता की थी । उन्होंने एक-एक रुपये कर के मुझे पांच बार दिया था । आज उनके एहसान के बदले मैं उन्हें 500 रुपए लौटाना चाहता हूं ।' इसके बाद जैकी ने सेट पर ही अर्चना को पांच सौ रुपए कैश दिए ।
















