सभी के चहते कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फ़िर टीवी पर अपने लोकप्रिय टीवी शो द कपिल शर्मा शो से अपना कमबैक कर रहे है । कपिल शर्मा का शो, द कपिल शर्मा शो 29, दिसंबर से टीवी पर प्रसारित होगा, और अब तक इस शो के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं जिसने दर्शकों की प्रत्याशा को बढ़ाकर रख दिया है । लेकिन हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट से इस शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें रणवीर कपूर, सारा अली खान और रोहित शेट्टी अपने फ़िल्म सिंबा के प्रमोशन के लिए आए है । इस दौरान कपिल को उनके साथी कलाकार किकु शारदा ने उनकी दीपू यानी दीपिका पादुकोण को याद दिला दी ।

द कपिल शर्मा शो : रणवीर सिंह के सामने कपिल शर्मा को मिली उनकी 'दीपू' दीपिका पादुकोण को भूला देने की नसीहत (watch video)

कपिल शर्मा के शो में रणवीर सिंह सिंबा का प्रमोशन करने पहुंचे

सभी जानते हैं कि कपिल को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर एक अलग तरह का क्रश था और जिसका इजहार कपिल ने कई बार अपने शो में किया है । और जब शादी के बाद कपिल के शो में पहली बार दीपिका के पति आए तो कपिल को दीपिका के मामले में मूव ऑन करने की सलाह मिल गई ।

शो के दौरान किकु ने अपने किरदार में रहकर कपिल से रणवीर के सामने कहा कि उनकी इन्हीं हरकतों की वजह से दीपिका उनसे कहीं दूर चली गईं और इसलिए अब उन्हें दीपिका से मूव ऑन हो जाना चाहिए ।

कपिल का शो फ़िर लौट रहा है

इस बात पर कपिल का चेहरा देखने लायक था । वैसे जब शो की झलक इतनी मनोरंजनदायक है तो पूरा शो तो दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगा । कपिल के इस नए शो के प्रोमो में किकु शारदा सभी को हंसाते हुए नजर आ रहे है वहीं, रणवीर के साथ मल्हारी गाना करते हुए किकु अपनी सिग्नेचर स्टेप से सभी का मनोरंजन कर रहे है । आप भी देखिए इस नए शो का प्रोमो ;-

यह भी पढ़ें : सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा अपनी ग्रैंड शादी-रिसेप्शन से भी ले आए जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान, शादी का बचा हुआ खाना किया दान

कपिल का ये बहुप्रतिक्षित शो 29, दिसम्बर्स ए टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है । उन्होंने अपने इस शो के लिए अपने हनीमून को भी होल्ड पर रख दिया है । बता दें कि 12, दिसंबर को गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंधे कपिल 24, दिसंबर को अपने मुंबई के दोस्तों और फ़िल्म इंडस्ट्री वालों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे ।