देश के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी कॉमिक टाइमिंग से हर किसी का दिल जीतते हैं । लोगों को जरूरी मैसेज भी देना हो तो वह अपने फ़नी अंदाज में लोगों को जागरुकता करते हैं । और कपिल शर्मा का यही अंदाज उनके फ़ैंस को खूब भाता है । कोरोना महामारी के इस दौर में कपिल शर्मा ने लोगों को एक जरूरी मैसेज दिया है वो भी बहुत ही फ़नी अंदाज के साथ । जैसा कि सभी को पता है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सबसे जरूरी है मास्क का पहनना । लेकिन देखा जा रहा है कि कुछ लोग मास्क को सिर्फ़ नाम के लिए पहन रहे हैं । मास्क कैसे पहना जाता है, ये कपिल ने एक वीडियो के जरिए फ़नी अंदाज में समझाया ।

कपिल शर्मा ने दी मास्क पहनने की सीख
दरअसल, कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर किया है । यह वीडियो कोरोना वायरस महामारी के दौरान मास्क पहनने को बढ़ावा देता है । इस वीडियो में नजर आता है कि एक महिला एक हंस को पुचकारने की कोशिश करती है उस दौरान उस महिला ने अपना मास्क मुंह के नीचे गले पर पहन रखा है । जैसे ही वह महिला हंस को पुचकारने की कोशिश करती है, अचानक हंस उसके मास्क को पकड़कर खींचता है, जिसके बाद मास्क महिला के मुंह और नाक को कवर लेता है । इस दौरान महिला पीछे की तरफ भी गिर जाती है । यह वीडियो देखने में काफी फनी लगता है, लेकिन इससे अच्छी सीख ली जा सकती है ।
पिल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आया समझ ? अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हमेशा मास्क पहनिए ।” इस वीडियो के साथ कपिल के चिर-परिचित अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं ।
Aaya samajh ? Always wear a mask for u n ur family’s protection ? #COVID19 #2020worstyear pic.twitter.com/fQrwIN4bI5
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) September 23, 2020
कोरोना महामारी की बात करें तो, दुनियाभर में कोविड-19 का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है । हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफ़ा देखने को मिल रहा है । भारत में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है ।
कपिल एक बार फ़िर अपनी पूरी टीम के साथ अपने लोकप्रिय कॉमेडी शो, द कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं । कोरोना लॉकडाउन के बाद कपिल शर्मा शो की शूटिंग में कोरोना संबंधी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जा रहा है ।
















