अजय देवगन इन दिनों अपनी आगाली ऐतिहासिक फ़िल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर के प्रमोशन में जुटे हुए है । अपनी पत्नी काजोल के साथ अजय देवगन अपनी फ़िल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है । अपनी 100वीं फ़िल्म को हिट कराने के लिए अजय देवगन हर संभव प्रयास कर रहे है । और इसलिए अजय देवगन ने अपने लकी चार्म आमिर खान के साथ भी एक वीडियो पोस्ट किया है ।

अजय देवगन ने आमिर खान को बताया अपना 'लकी चार्म', तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर की रिलीज से पहले लिया गुड लक

अजय देवगन ने आमिर खान को बताया लकी चार्म

आमिर और काजोल के साथ एक वीडियो पोस्ट करते हुए अजय ने आमिर को अपना लकी चार्म बताया । वीडियो पोस्ट करते हुए अजय ने लिखा, 'गोलमाल अगेन, टोटल धमाल और अब तान्हाजी, हमारे लकी चार्म आमिर खान के साथ ।' इस वीडियो में अजय ने उन तस्वीरों का इस्तेमाल किया है, जो वो फ़िल्म प्रमोशन के दौरान आमिर ख़ान के साथ खिंचवाते रहे हैं । इसके अलावा अजय, काजोल और आमिर एक साथ इश्क फ़िल्म में नजर आए थे । इस फ़िल्म में उनके साथ जुही चावला भी थी ।

गौरतलब है कि, गोलमाल अगेन और टोटल धमाल से पहले भी अजय ने आमिर के साथ मुलाक़ात की थी और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की थीं । ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थीं । और अब आमिर के साथ मुलाकात कर अजय अपने इस सफ़लता के इतिहास को फ़िर से दोहराना चाहते है ।

View this post on Instagram

Golmaal Again, Total Dhamaal and now Tanhaji. With our lucky charm @_aamirkhan. #Tanhaji #DelhiDiaries

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

यह भी पढ़ें : अजय देवगन की तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर 2डी और 3डी में होगी रिलीज

तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर छत्रपति शिवाजी महाराज की मराठा सेना में एक बहादुर सेनापति तानाजी मालुसरे की शौर्य गाथा पर आधारित है । इस फ़िल्म में अजय मराठा वॉरियर तानाजी मालुसरे के रोल में नजर आएंगे वहीं काजोल उनकी पत्नी सावित्रीबाई का किरदार में दिखाई देंगी । ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ।