शादियों के इस सीजन में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद 12 दिसंबर को लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अपनी लॉंग टाइम गर्लफ़्रेंड गिनी चतरथ के साथ शादी रचाने जा रहे है । ये तो सभी को पता है कि कपिल शर्मा अपनी मंगेतर गिनी चतरथ से कितना प्यार करते है और अब उनका ये प्यार सोशल मीडिया पर दिखाई भी दे रहा है । हाल ही में अपने लेडी लव गिनी के जन्मदिन पर कपिल शर्मा ने उनके लिए अपनी फ़ीलिंग्स को खुलकर शेयर किया ।

अपनी 'हमसफ़र' गिनी चतरथ के स्पेशल दिन पर कपिल शर्मा ने खुलकर शेयर की अपनी फ़ीलिंग्स

कपिल शर्मा 12 दिसंबर को गिनी से शादी रचा रहे हैं

कपिल, जो इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त है, जल्द ही टीवी पर अपनि धमाकेदार वापसी करने जा रहे है । लेकिन टीवी पर लौटने से पहले कपिल अपनी लाइफ़ के सबसे खूबसूरत पल को एंजॉय कर रहे है । अपनी मंगेतर गिनी के बर्थ डे को स्पेशल बनाते हुए कपिल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गिनी के लिए एक स्पेशल नोट लिखा जिसे पढ़कर किसी का भी दिल पिघल जाएगा ।

कपिल की फ़ीलिंग्स

गिनी के साथ एक सेल्फ़ी क्लिक कर कपिल ने अब तक गिनी ने मिले हर सपोर्ट को सराहा और बुरे वक्त में एक स्तंभ के समान उनके साथ खड़े रहने पर गिनी का धन्यवाद किया साथ ही उनकी जिंदगी में आने के लिए भी गिनी का शुक्रिया अदा किया । कपिल ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेरी जिंदगी की हर परिस्थिति में मेरे साथ मजबूती से खड़े होने के लिए शुक्रिया । मुझे बेहतर इंसान बनाने और अपने निस्वार्थ प्यार के लिए शुक्रिया । हैपी बर्थडे'

गिनी ने कपिल का बुरे वक्त में बहुत साथ दिया

बता दें कि, बीते दिनों कपिल एक बुरे दौर से गुजर रहे थे । छोटे पर्दे पर मिली अपार सफ़लता के बाद अचानक कपिल तमाम तरह की आलोचना के शिकार हुए और जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चले गए । और ऐसे बुरे वक्त में कपिल के अपने कहे जाने दोस्तों ने भी उनसे मुंह फ़ेर लिया था तब गिनी ने लगातार उन्हें सपोर्ट किया । और आज गिनी के स्पेशल दिन को कपिल ने इस स्पेशल मैसेज के साथ और भी स्पेशल बना दिया ।

आपको बता दें कि कॉमेडियन कपिल फागवारा में 12 दिसंबर को गिनी चतरथ से शादी रचाएंगे । और इसके बाद, दो रिसेप्शन आयोजित होंगे । जिसमें से एक रिसेप्शन 14 दिसंबर को अमृतसर में होगा और दूसरा 24 दिसंबर को मुंबई में होगा जिसमें फ़िल्म जगत से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जाएगा । कपिल की शादी से जुड़ी आगे की खबर ये है कि 10 दिसंबर से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी जिसमें सबसे पहले शुरूआत माता रानी के जगराते से होगी और उसके बाद मेहंदी, फ़िर संगीत और फ़िर दुल्हन को लेने उसके घर बारात जाएगी । कपिल की शादी एक बिग फ़ैट पंजाबी शादी होगी ।

यह भी पढ़ें : 12 दिसंबर को बजेगी कपिल शर्मा और गिनी चतरथ की शादी की शहनाई, फ़िल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन

काम की बात करें तो, जल्द ही कपिल और उनके साथी चंदन अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आने वाले हैं । तीनों की जुगलबंदी वाला ये शो दर्शकों के लिए काफ़ी हंसाने वाला साबित होगा । इसके अलावा शादी के बाद कपिल टीवी पर भी जल्द ही अपनी वापसी कर लेंगे वो भी अपने चिर-परिचित अंदाज में । बहरहाल दर्शक अपने चहेते कॉमेडियन को फ़िर से टीवी पर देखने के लिए बेकरार है ।