ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB की जांच-पड़ताल दिन-प्रति-दिन और सख्त होती जा रही है । ड्रग्स मामले में एक के बाद एक नए सामने आ रहे हैं । पिछ्ले दिनों एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के घर से ड्रग्स बरामद की जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था । हालांकि अब भारती सिंह और उनके पति हर्ष जमानत पर रिहा हो चुके हैं । भारती सिंह का नाम ड्रग्स केस में सामने आने के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया । इनमें से एक ट्रोल का कपिल शर्मा ने मुंह तोड़ जवाब दिया ।

कपिल शर्मा ने दिया मुंह तोड़ जवाब
जहां भारती सिंह को ड्रग्स मामले में सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है वहीं कपिल को भी लोग इस ट्रोल में खींच रहे हैं । एक यूजर ने जब कपिल को ट्रोल करते हुए लिखा, “भारती का क्या हाल हुआ ? जब तक पकड़ी नहीं गई, ड्रग्स नहीं लेती थी । वही हाल आपका है शायद, जब तक पकड़े नहीं जाओगे ।”

इस पर अब भला कपिल कहां चुप बैठने वाले थे उन्होंने इसके जवाब में लिखा, “पहले अपने साइज की शर्ट सिलवा मोटे । ” हालांकि, बाद में कपिल शर्मा ने अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया । कपिल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । वहीं कई यजूर इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे हैं ।
बता दें कि एनसीबी की पूछताछ में भारती और हर्ष ने ड्रग्स लेने की बात कबूल कर ली है । एनसीबी ने उनके घर से छापेमारी के दौरान 85.5 ग्राम गांजा बरामद किया था ।
















