कंगना रनौत स्टारर जयललिता की बायोपिक फ़िल्म थलाइवी अपनी रिलीज से महज कुछ ही दिन दूर है । ऐसे में कंगना फिल्म के रिलीज होने से पहले चेन्नई के मरीना बीच पर पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचीं । कंगना और फिल्म के डायरेक्टर एएल विजय ने पूर्व सीएम एमजी रामाचंद्रन के मेमोरियल पर जाकर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

कंगना रनौत ने जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित की
श्रद्धांजलि अर्पित के दौरान कंगना ने ऑरेंज और गोल्डन कलर की साड़ी पहन रखी थी । कंगना ने आज दक्षिण भारत में अपनी फिल्म का प्रचार शुरू किया । आज से ठीक 6 दिन बाद यानी, 10 सितंबर को कंगना की थलाइवी सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।


विजय द्वारा निर्देशित, थलाइवी, विब्री मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत, गोथिक एंटरटेनमेंट और स्प्रिंट फिल्मों के सहयोग से कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट और ज़ी स्टूडियोज का निर्माण विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर सिंह एंड कंपनी द्वारा हितेश ठक्कर और थिरुमल रेड्डी द्वारा बृंदा प्रसाद के द्वारा रचनात्मक निर्माण किया गया है।

थलाइवी 10 सितंबर, 2021 को ज़ी स्टूडियो द्वारा दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होने के लिए तैयार है ।

















