अपने शानदार अभिनय के अलावा अपने बेखौफ़ अंदाज के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत किसी का भी सामना करने से नहीं कतराती, खासकर सोशल मीडिया पर । मुद्दा चाहे जो भी हो, कंगना अपनी राय बेबाकी से रखती आई हैं । लेकिन इन दिनों एक छोटी सी सोशल मीडिया स्टार ने कंगना रनौत को चौंका दिया है । सोशल मीडिया पर अपनी हमशक्ल एक छोटी बच्ची को देख कंगना रनौत भी हैरान रह गई है ।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कंगना रनौत की हमशक्ल- छोटी कंगना, लुक से लेकर डायलॉग्स तक कॉपी करने पर कंगना ने कमेंट कर कहा- ‘ओए छोटी तू पढ़ाई भी करती है या सारा दिन यही सब ?’

कंग़ना रनौत को मिली अपनी हमशक्ल

कंगना की फ़ैन फ़ोलोइंग में हर वर्ग के लोग शामिल है, इसी में से एक है एक छोटी बच्ची, जिसका रियल नाम तो सुमन पुरी है लेकिन सोशल मीडिया पर वह छोटी कंगना के नाम से फ़ेमस है । बच्ची अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंगना के लुक्स को कॉपी करते हुए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है । वह कंगना भी अपनी इस नन्ही फैन का टैलंट और लुक को देखकर हैरान रह गई और खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाई ।

यह बच्ची कंगना की ही तरह दिखती है, घूंघराले बालों के साथ इसके एक्सप्रेशन कई बार कंगना को भी फेल कर दे । ये देखकर कंग़ना भी खुद हैरान हैं । अपनी नन्ही फैन की अदाओं को देखकर कंगना भी काफी इंप्रेस हो गईं । इस बच्ची की अदाओं को देख कंगना खुद को भी वीडियो शेयर करने से रोक नहीं पाई हैं और अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस छोटी सी कंगना की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “ओए छोटी तू पढ़ाई भी करती है या सारा दिन यहीं सब ?”

kangana-1625885259

बता दें, इस नन्ही फैन का नाम सुमन पुरी है । छोटी कंगना से अभिनेत्री मुलाकात भी कर चुकी हैं और इस बात की जानकारी भी फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी है ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, हाल ही में कंगना ने इंदिरा गांधी के बायोपिक इमरजेंसी की अनाउंस की । इसके अलावा उनकी आगामी फ़िल्में हैं_थलाइवी, धाकड़, तेजस, मनिकर्णिका रिटर्न्स ।