90s के दशक की सबसे पॉपुलर जोड़ी में से एक शाहरुख खान और जूही चावला रील लाइफ़ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ़ में भी एक दूसरे के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं । शाहरुख खान के सफर को इतना क़रीब से जानने वालों में से एक हैं जूही चावला, जिन्होंने साथ में कई बड़ी फ़िल्में भी की है- जैसे राजू बन गया जेंटलमैन, डर, डुप्लीकेट, राम जाने,फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और वन टू का फोर इत्यादि । इसके अलावा शाहरुख और जूही आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के पार्टनर भी है । हाल ही में जूही ने एक इवेंट शाहरुख का एक ऐसा क़िस्सा शेयर किया है कि जब उनके पास EMI चुकाने के पैसे नहीं थे और इसलिए उनकी एकमात्र गाड़ी को बैंक वाले उठा ले गए थे ।

“शाहरुख खान के पास नहीं थे EMI चुकाने के पैसे इसलिए उनकी एकमात्र गाड़ी को उठा ले गए” ; जूही चावला ने याद किए शाहरुख के स्ट्रगल डेज

जूही चावला ने याद किए शाहरुख खान के स्ट्रगल डेज़

खान इंडियन सिनेमा के सबसे अमीर सुपरस्टार में से एक शाहरुख के पास आज के समय में कई लग्ज़री गाड़ियाँ हैं और मुंबई के बांद्रा में 200 करोड़ रू से ज्यादा का बंगला है जिसका नाम मन्नत है । लेकिन एक वो भी समय था जब शाहरुख के पास EMI चुकाने के पैसे नहीं थे और न ही मुंबई में अपना घर था । शाहरुख के स्ट्रगल डेज़ को याद करते हुए जूही ने बताया, “मुझे याद है कि उन दिनों शाहरुख के पास मुंबई में घर नहीं था । वह दिल्ली से मुंबई आते थे । मुझे नहीं पता कि वह कहां रुकते थे । वह यूनिट (फिल्म क्रू) के साथ चाय पीते थे, यूनिट के साथ खाना खाते थे और यूनिट के साथ घुल-मिलकर रहते थे । वह उस वक्त 2 से 3 शिफ्ट में काम करते थे ।  वह मेरे साथ राजू बन गया जेंटलमैन, दिल आशना है और दिव्या भारती के साथ एक और फिल्म दीवाना कर रहे थे । वह चौबीसों घंटे काम करते थे और वह वाकई बहुत मेहनती थे । किसी कारण से, वह अपनी कार का किराया नहीं चुका पाए थे, या ईएमआई नहीं दी थी । कुछ तो हो गया था । तो बैंक वाले उनकी कार को ले गए थे और उनके पास कुछ नहीं था । उस दिन वह सेट पर बहुत निराश होकर आए । मुझे नहीं पता लेकिन मैंने ज़रूर कहा होगा, अरे कोई बात नहीं । आपके पास कई कारे होंगी, वो आएंगी आप देखना. चिंता मत करो । यह कुछ नहीं है, उन्हें अभी भी याद है. अब देखो वो कहां हैं ।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस किंग खान के स्ट्रगल को सराहा रहे हैं ।

गौरतलब है कि शाहरुख ने भी 2015 में इस घटना का जिक्र करते हुए कहा था,  “मेरी पहली जीप, जिसे मैंने राजू बन गया जेंटलमैन की शूटिंग के दौरान खरीदा था, बैंक ने भुगतान न करने के कारण जब्त कर ली थी । जूही ने फिर मुझे शेष शूटिंग के लिए अपनी कार उधार दी थी । सालों बाद, जब मैं त्रिमूर्ति की शूटिंग के लिए एक हिल स्टेशन पर था, मैं एक कार में घूम रहा था और अचानक मुझे एहसास हुआ कि कार मुझे देखी देखी लग रही है । जाहिर है, उन्होंने कारों को लॉट में बेच दिया था और जिस कार में मैं था, वह मेरी कार थी । मैं जैकी के साथ कार में सफर करता था ।