ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फ़िल्म पठान देने के बाद अब शाहरुख खान अपनी नई एक्शन पैक्ड फ़िल्म जवान के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । हाल ही में जवान का प्रीव्यू रिलीज़ किया गया जिसे न केवल फ़ैंस ने बल्कि तमाम सेलिब्रिटीज़ ने भी खूब सराहा । इसी लीग में शामिल हुए शाहरुख खान के अज़ीज़ दोस्त सलमान खान, जिसने न केवल जवान के प्रीव्यू की तारीफ़ की बल्कि इस फ़िल्म को रिलीज़ के पहले दिन ही देखने का वादा भी किया । सलमान खान को जवान का प्रीव्यू बहुत ज्यादा पसंद आया है ।

सलमान खान ने शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर जवान के प्रीव्यू को दिया थम्स अप : “पठान जवान बन गया, मैं इसे पहले दिन ही देखूंगा” 

सलमान खान को पसंद आया जवान का प्रीव्यू  

सलमान ने शाहरुख की जवान की तारीफ़ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “पठान जवान बन गया, बेहतरीन ट्रेलर, बहुत पसंद आया  । ये ऐसी फिल्म है जिसे हमें सिनेमाघरों में ही देखना चाहिए । मुझे यकीन है कि मैं इसे पहले दिन ही देखूंगा  । मजा आ गया वाह ।

सलमान की इस पोस्ट के बाद फ़ैंस अलग-अलग तरह से रिएक्शन दे रहे हैं । एक फैन ने लिखा, “बॉलीवुड के दो शेर सलमान खान और शाहरुख खान ।अन्य फैन ने लिखा है, “दोनों खान सभी की जान ।एक और फैन ने लिखा है, “भाई आप भी अच्छे डायरेक्टर्स के साथ काम करो ।”  एक अन्य फैन ने लिखा है, “भाई आप कब बनाएंगे ऐसी मूवी ।

और अब शाहरुख ने सलमान की इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, पहले भाई, इसीलिए आपको ही दिखाया था । आपका दुआएं देने के लिए शुक्रिया और पहला टिकट बुक करने के लिए भी. लव यू ।

जवान सबसे प्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक हैजिसे किसी भारतीय फिल्म के लिए पहले कभी नहीं देखे गए पैमाने पर निर्मित किया गया है । इस फ़िल्म में शाहरुख के साथ नयनताराऔर विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में हैंजिनके अलावा दीपिका पादुकोणसान्या मल्होत्राप्रियामणिगिरिजा ओकसंजीता भट्टाचार्यलहर खानआलिया कुरेशीरिद्धि डोगरासुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे । ऐसे में इन सितारों की मौजूदगी ने सभी भारतीय भाषाओं के दर्शकों के लिए अपनी अपील को बढ़ाया हैऔर इस तरह से यह एक सच्ची पैन इंडिया फिल्म बन गई है ।

जवान रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति हैजो एटली द्वारा निर्देशितगौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं । यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदीतमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी ।