रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है । रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का अगला गाना ‘व्हाट झुमका’ का टीजर आज रिलीज़ कर दिया गया है । इस गाने को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पर कई सारे बैकग्राउंड डांसर्स के साथ फ़िल्माया गया है ।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का अगला गाना ‘व्हाट झुमका’
करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर गाने का टीज़र शेयर किया है । ‘व्हाट झुमका’ गाना कल यानी 12 जुलाई को रिलीज़ होगा । करण जौहर द्वारा डायरेक्टेड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर और आलिया के अलावा जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे पावरफुल कलाकार भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे ।
वायकॉम18 स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस प्रस्तुत धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, 28 जुलाई, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है । फिल्म का म्यूजिक सारेगामा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया ।
















