अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर शख्सियत है जो अक्सर सभी के दिन और मूड को रोशनी से भर देती है । यही वजह है कि जैकलीन फर्नांडीज लगातार आशा, सकारात्मकता और मानसिक स्वास्थ्य का संदेश फैला रही है । और अब, जैकलीन फर्नांडीज ने ग्रैजिया इंडिया मैगजीन के कवर पेज पर अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस मौजूदगी से सभी के बीच सकारात्मकता का भाव पैदा किया है ।

जैकलीन फर्नांडीज का खूबसूरत अंदाज़
बॉलीवुड की मिस सनशाइन कवर पर बेहद खूबसूरत अंदाज़ में नज़र आ रही है । जैकलीन को इस तस्वीर में कैमो प्रिंट जंपसूट पहने हुए देखा जाता है, जिसकी पैंट के किनारे पर छोटी-छोटी ज़िप है और सम्पूर्ण सूट पर ब्लैक पैच वर्क देखा जा सकता है । अभीनेत्री ने सोने की चेन और न्यूट्रल मेकअप के साथ अपने इस लुक को पूरा किया है ।
जैकलीन 2020 में बैक टू बैक सॉन्ग रिलीज़ के साथ सफलता का आनंद ले रही हैं और हाल ही में उन्होंने किक 2 और भूत पुलिस की भी घोषणा की है ।
अभिनेत्री ने पॉडकास्ट के लिए अमांडा सेर्नी के साथ भी हाथ मिलाया है और वह एक्शन अगेंस्ट हंगर फाउंडेशन के साथ साझेदारी कर रही हैं ।
















