बॉलीवुड में सबसे प्रतिभाशाली और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक, जैकलीन फर्नांडीज अपनी उम्दा चॉइस के साथ सभी का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रही है । और अब जैकलीन फर्नांडीज एक लीडिंग मैगजीन के जुलाई कवर पर अपनी खूबसूरती का जादू बिखरते हुए नज़र आ रही है । मैगजीन के कवर पेज पर जैकलीन फर्नांडीज को "द फ्यूचर ऑफ फैशन- जॉय, फ्रीडम और सिस्टरहूड" के टैग से नवाज़ा गया है । अभिनेत्री ने हाल ही में जुलाई के कवर पर अपने 'ओह-सो-स्टनिंग' लुक के साथ सभी को चौंका दिया और हम भी अपनी नज़रें अभिनेत्री से हटा नहीं पा रहे है ।

Jackie-Oh-Jacqueline-Fernandez-shines-in-monochrome-avatar-on-the-cover-of-Harpers-Bazaar-India

जैकलिन फर्नांडीज ने कवर पेज पर बिखेरा जादू

कवर पेज पर, अपने गॉर्जियस लुक और शानदार फिगर के साथ जैकी कॉन्फिडेंस के साथ पोज़ करते हुए नज़र आ रही है । मैगज़ीन के कवर पर दिवा एक मोनोक्रोम लुक में नजर आ रही हैं, जहाँ अभिनेत्री ने सफेद रंग की शर्ट के साथ काले रंग की पैंट पहनी है एवं मैसी हेयर और नो-मेकअप लुक के साथ अपना यह लुक पूरा किया है । इस तस्वीर ने अपने क्लासिक पिक के साथ निश्चित रूप से हमें अपने वश में कर लिया है ।

इससे पहले, अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक मोशन कवर भी साझा किया था । जैकलिन निश्चित रूप से फैशन का भविष्य है जो अपने एथनिक और चिक लुक्स के साथ अपेक्षाओं का स्तर ऊंचा स्थापित कर रही है ।

सबसे प्रभावशाली और बैंकेबल अभिनेत्री अब अपने सबसे बहुप्रतीक्षित आगामी ओटीटी, "मिसेज सीरियल किलर" के साथ डिजिटल स्पेस की दुनिया में डेब्यू करने के लिए तैयार है। वह अपने किरदार के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देने के लिए तैयार है ।

यह भी पढ़ें : जैकलीन फर्नांडीज अब बनने जा रही हैं मिसेज सीरियल किलर, लेकिन यहां एक ट्विस्ट है

आम जनता के बीच अपार लोकप्रियता और अपने खाते में कई ब्रांड एंडोर्समेंट के साथ, जैकलीन फर्नांडीज कॉमर्शियल फ्रंट रनर होने के अलावा सबसे प्रभावशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं ।

अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म किक 2 में एक बार फिर सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएंगी । साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित और निर्मित फ़िल्म किक 2 क्रिसमस 2019 पर रिलीज़ होगी ।