बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान पूरे चार साल बाद फ़िल्मों में वापसी कर रहे हैं और उनकी वापसी का उनके फ़ैंस को बेसब्री से इंतज़ार है । वहीं शाहरुख भी अपने फ़ैंस को निराश करने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ते । 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही पठान से पहले शाहरुख खान लगातार ट्विटर पर #AskSRK सेशन आयोजित कर रहे हैं और अपने फ़ैंस से जुड़ रहे हैं । #AskSRK सेशन में फैंस शाहरुख से कई तरह के सवाल करते हैं और शाहरुख भी उन सभी सवालों का अपने अंदाज़ में मजेदार तरीके से जवाब देते हैं ।

पठान की रिलीज़ से पहले शाहरुख खान फ़ैंस से जुड़े
#AskSRK सेशन के दौरान एक यूज़र ने शाहरुख से पूछा, “सर, पठान देखते हुए थियेटर में रोमांस कर सकते हैं क्या ?” शाहरुख ने भी बहुत केंडिड तरीके से जवाब दिया- “रोमांस का क्या है, कहीं भी कभी भी कर सकते हैं । अरे अरे बुद्धू वक्त और जगह थोड़ी ना देखते हैं ।
Romance ka kya hai kahin bhi kar sakte hain. Arre buddhu Waqt aur jagah thodi na dekhte hain https://t.co/5VCXGVmfn5
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 24, 2023
वहीं एक यूज़र ने रोमांस किंग कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख से पूछा, “सर, पिछले हफ्ते ही शादी हुई मेरी, पहले हनीमून जाउं, या पठान देखूं ?” जवाब में शाहरुख ने कहा- “बेटा एक हफ्ता हो गया, अभी तक हनीमून नहीं किया है!! अब जा और पठान देख अपनी पत्नी के साथ और उसके बाद हनीमून करना ।
Beta ek hafta ho gaya abhi tak honeymoon nahi kiya!!! Now go see #Pathaan with wife and do honeymoon later… https://t.co/yqmvzQX5Ai
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 24, 2023
एक यूज़र ने लिखा, “क्या मैं अपनी फैमिली के साथ यह मूवी देख सकता हूं ? यह इस लायक है?” इसका जवाब देते हुए किंग खान ने लिखा, “मैंने इसे अपने परिवार के साथ देखा है, इसलिए मुझे लगता है कि आप भी इसे देख सकते हैं ।
I saw it with my family so I guess you can too…. https://t.co/lEnBMJmrNw— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 24, 2023
पठान की एडवांस बुकिंग़ सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है । ऐसे में क़यास लगाए जा रहे हैं कि, पठान अपनी रिलीज़ के दो दिनों में 100 करोड़ रु कमा सकती है और यदि ऐसा होता है तो यह हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 100 करोड़ रु कमाने वाली फिल्म बन जाएगी । उम्मीद है कि आने वाले दिनों में शाहरुख की पठान कई सारे रिकॉर्ड तोड़े और हम तो यही कहेंगे की यह तो सिर्फ शुरुआत है, 25 जनवरी से मौसम और भी बिगडने वाला है ।
















