धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल अपनी लेडी लव दृशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंध गए हैं । करण देओल और दृशा आचार्य ने 18 जून को परिवार की मौजूदगी में बड़ी धूमधाम से शादी रचाई । जिसके बाद रात को ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी रखा गया जिसमें देओल परिवार के अलावा बॉलीवुड की तमाम हस्तियाँ शामिल हुईं और न्यूली वेड कपल को उनके सुखी जीवन के लिए बधाईयां दी । बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कपिल शर्मा, सुनील शेट्टी, आमिर खान, सलमान खान, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कई स्टार्स करण देओल और दृशा आचार्य के वेडिंग रिसेप्शन में शरीक हुए ।

करण देओल और दृशा आचार्य का वेडिंग रिसेप्शन
जहां रणवीर सिंह ऑल व्हाइट लुक में बेहद आकर्षक लग रहे थे वहीं दीपिका ब्लैक कलर के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थी । पार्टी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे के साथ एंजॉय करते हुए दिखाई दिए । सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर के कई वीडियोज और फ़ोटोज़ वायरल हो रहे हैं । दीपिका और रणवीर के अलावा इस वेडिंग रिसेप्शन में कपिल शर्मा भी अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ संग शामिल हुए । सभी ने पार्टी में जमकर डांस किया और ख़ूब मस्ती की ।
वेडिंग रिसेप्शन में सिंगर सोनू निगम ने भी शानदार गाने गाकर समा बांध दिया । रिसेप्शन में करण अपने पापा सनी और रणवीर सिंह के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आए । करण और सनी ने गदर के गाने ‘मैं निकला गडी लेके’ पर डांस किया । यह गाना वहां मौजूद सिंगर सोनू निगम ही गा रहे थे ।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
करण के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, उन्होंने साल 2019 में फिल्म पल पल दिल के पास से अपना बॉलीबुड डेब्यू किया था । इस फ़िल्म को सनी देओल ने लिखा था और साथ ही साथ डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया था । करण की अगली फिल्म अपने 2 है, जिसमें सनी, बॉबी और धर्मेंद्र नजर आएंगे । रिपोर्ट्स के मुताबिक, दृशा दुबई की एक ट्रैवल एजेंसी में मैनेजर है. करण और दृशा पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया था । फ़ाइनली अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं ।
















