25 मई को करण जौहर ने अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया । करण जौहर ने अपने 50वें जन्मदिन को ग्रैंड तरीके से फ़िल्मी सितारों के साथ मनाया । करण की ग्रैंड पार्टी में रणबीर कपूर, रानी मुखर्जी, आमिर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, काजोल, गौरी खान समेत कई फ़िल्मीं सितारें शामिल हुए ।

करण जौहर की ग्रैंड बर्थडे पार्टी
करण ने अपनी बर्थडे पर 5 टियर चॉकलेट केक काटा जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है । करण जौहर की ग्रैंड बर्थडे पार्टी की अंदर की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है । अपनी बर्थडे पार्टी में करण ग्रीन शिमरी ब्लेजर के साथ ब्लैक ट्राउजर में नजर आए । करण जौहर के करीबी दोस्त और धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता ने भी इस पार्टी में शिरकत की ।

करण की बर्थडे पार्टी में टाइगर श्रॉफ ब्लैक सूट में नजर आए। वहीं करण की आगामी फ़िल्म बेधड़क की स्टार कास्ट शनाया कपूर, लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा भी पार्टी में ग्लैम लुक में नजर आए ।







करण की ग्रैंड पार्टी में सैफ़ अली खान, विकी कौशल, कैटरीना कैफ़, अनुष्का शर्मा, श्वेता बच्चन, आर्यन खान, नव्या नवेली नंदा, रवीना टंडन, शाहिद कपूर, करीना कपूर खान, सैफ़ अली खान, किरण राव, रणवीर सिंह, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा, माधुरी दीक्षित, नीतू सिंह समेत कई फ़िल्मी सितारें शामिल हुए ।
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो, करण जौहर जल्द ही कॉफी विद करण का 7वां सीजन लेकर आ रहे हैं । इस बात की जानकारी देते हुए करण ने पोस्ट कर लिखा था, 'कॉफी विद करण अब टीवी पर नहीं लौट रहा। क्योंकि हर शानदार स्टोरी के लिए एक लाजवाब ट्विस्ट चाहिए। मुझे कॉफी विद करण के सीजन 7 की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो एक्सक्लूसिव डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। देश भर से बड़े फिल्मी सितारे काउच पर लौटेंगे और कॉफी पीते हुए काफी कुछ खुलासा करेंगे ।'
















