चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और उनके भतीजे अहान पांडे, फ़िल्मों में आने से पहले ही इंटरनेट सेंसेशन बन गए है । दोनों ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर फ़िल्मों में आने से पहले ही काफ़ी फ़ैन फ़ोलोइंग जुटा ली है । हाल ही में ये दोनों स्टार किड चर्चा में आए जब अनन्या पांडे और अहान पांडे वैनिटी फ़ेयर के यूएस एडिशन के लेटेस्ट इश्यू में नजर आए ।

इस मैगजीन में नजर आने के बाद, इन्हें पेरिस में, बाल देस डेब्यूडेंट्स का हिस्सा होने के लिए आमंत्रित किया गया, इस दौरान दुनिया भर के प्रमुख परिवारों के 20 युवा महिलाओं के साथ अनन्या दिखाई दी । इस शूट के लिए अनन्या ने जीन पॉल गॉल्टीर के ऑफ़ शॉल्डर ब्लू और ब्लैक गाउन को चुना जिसमें अनन्या बेहद ग्लैमरस दिखाई दे रही थी । अनन्या ने काफ़ी शाही अंदाज में युवा पदार्पणों के साथ आगाज किया ।

इस दौरान अनन्या के साथ अलग-अलग क्षेत्र के भावी स्टार्स नजर आए । इसमें अनन्या के साथ हॉलीवुड स्टार रीज़ विदरस्पून की बेटी एवा भी नजर आईं । अनन्या के अलावा उनके कजिन अहान पांडे भी इटली के एलीस डी सेजोरनेट डी रैमेनिज के ईवेंट में शामिल हुए ।

बॉलीवुड करियर की बात करे तो, हालांकि अनन्या ने अभी तक अपनी डेब्यू फ़िल्म का ऐलान नहीं किया है, लेकिन खबर है कि अनन्या पांडे को करण जौहर अपनी फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2, के साथ लॉंच