यह साल का वो समय है जब शाहरुख खान के दसियों हजार प्रशंसक उनके मुंबई स्थित घर, मन्नत के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं । पता हैं क्यों ? उनके जन्मदिन के लिए । जी हां, शाहरुख के जन्मदिन पर उनके प्रशंसक हर साल अपने चहेते स्टार का जन्मदिन उनके साथ मनाते है ।

अपने घर मन्नत के बाहर अपने लाखों प्रशंसकों का अभिवादन करने से पहले शाहरुख खान अपने परिवार और फ़िल्म इंडस्ट्री के करीबियों के साथ अलीबाग फ़ार्महाउस पहुंचे और अपने 52वें जन्मदिन का जश्न मनाया ।

शाहरुख के जन्मदिन के जश्न का आगाज हो चु्का है और उनकी सबसे अच्छी दोस्त फराह खान ने एक प्यारा सा फ़ोटो शेयर करते हुए अपने दोस्त शाहरुख को बर्थडे मैसेज दिया । फ़राह ने लिखा, “Happiest birthday @iamsrk .. for the next 2 mnths at least v r the same age. Love u ♥♥♥ pic credit:@faroutakhtar #Alibag.”

दूसरी तस्वीर में शाहरुख की पार्टी में शामिल हुईं गॉरजियस दीपिका पादुकोण अपनी फ़िल्म ये जवानी है दीवानी के निर्माता करण जौहर के साथ हैंग आउट करते हुए नजर आईं । इस दौरान दीपिका ने लैसी ऑफ़ शॉल्डर ड्रेस पहनी हुई है ।

दो प्यारी महिला दीपिका पादुकोण और उनकी फ़ेवरेट आलिया भट्ट भी इस दौरान एक साथ नजर आई । और उनके इस अद्भुत पल को कैमरे में कैद किया करण जौहर ने । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए करण जौहर ने लिखा, “Girl zone! #alibaugdiaries @deepikapadukone @aliaabhatt.”

शाहरुख का जन्मदिन मनाने के लिए कैटरीना कैफ़ दोपहर वहां पहुंची । यहां से निकलने से पहले कैट ने शाहरुख के साथ एक बहुत ही प्यारा सा फ़ोटो शेयर किया और लिखा, “One of the kindest most intelligent caring people I know ….. happiest happiest to u , may all the love and care you give to others all come back to u .love you.”

जश्न के बीच आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण ने करण और फ़राह के फ़ोटो के बीच में आते हुए उनका फ़ोटो खराब किया । करण ने लिखा, “Love you farah!!!!! Watch out for the most talented photo bombers!”

ऐसा लगता जै कि इस पार्टी के लिए करण जौहर ऑफ़िशियल फ़ोटोग्राफ़र का रोल निभा रहे थे । करण ने कई सारे फ़ोटो शेयर किए । इन्हीं में एक साथ सुजैन खान का सोशल मीडिया स्टार्स सुहाना खान, अनन्या पांडे और बर्थडे गर्ल शनाया कपूर के साथ हैंग आउट । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए करण ने लिखा, “You go girls!!!!! #alibaugdiaries.”

संजय कपूर की पत्नी महिप कपूर ने भी इसी फ़ोटो को अलग एंगल से शेयर किया जिसमें करण इन चारों की फ़ोटो क्लिक करते हुए नजर आ रहे है । महिप ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “#DoingWhatHeDoesBest.”

गौरी खान भी अपनी सहेलियों सोहेल खान की पत्नी सीमा खान और संजय कपूर की पत्नी महिप कपूर के साथ चिल आउट करते हुए नजर आईं ।

निर्माता रितेश सिधवानी भी इस पार्टी में शामिल हुए । उन्होंने बर्थ डे स्टार के साथ फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा, “Happiest birthday #don @iamsrk wish you all the happiness success & love.”

मलाइका अरोड़ा, गौरी खान, सुजैन खान, भावन पांडे भी एक साथ अच्छा समय गुजारते हुए नजर आईं ।

डॉन मेकर और शाहरुख खान के करीबी दोस्त फ़रहान अख्तर भी शाम को अलीबाग पहुंचे । फ़रहान ने भी बर्थडे स्टार के साथ फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा, , “Happy birthday @iamsrk .. love, light, peace .. & thank you for a cracking evening.. shine on!! #funtimes.”

यह न केवल शाहरुख खान का बर्थ डे है बल्कि संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का बर्थडे भी है । आज शनाया 18 साल की हुईं है । दोनों बर्थडे स्टार शाहरुख और अपनी बेटी शनाया, के साथ फ़ोटो शेयर करते हुए संजय ने लिखा, “Happpiee birthday my love happy birthday SRK ????????????”

मलाइका अरोड़ा इस दौरान करण के गालों को चूमते हुए भी नजर आईं । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए करण ने लिखा, “My fave @malaikaarorakhanofficial.”

मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, नेहा धूपिया और संजय कपूर निश्चित रूप से पार्टी का आनंद ले रहे थे ।

करण ने नेहा धूपिया के साथ लेट नाइट सेल्फ़ी भी शेयर करते हुए लिखा, “Poser alert! @nehadhupia .”

सुजैन खान, गौरी खान, अनु दीवान, भावना पांडे और डिजाइनर विक्रम फ़ड़नवीस भी मस्ती करते हुए नजर आए ।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और फ़राह खान श्वेता बच्चन नंदा के साथ एक जैसी धारीदार टी-शर्ट में नजर आए ।

यहां शाहरुख खान और आलिया भट्ट के बीच डियर जिंदगी की रियूनियन भी दिखाई दी । आलिया ने शाहरुख के साथ इस प्यारे से फ़ोटो को शेयर करते हुए लिखा, “happy birthday SR.”