फरवरी का महीना प्यार के नाम होता है और प्यार के इस खास एहसास को सेलिब्रेट करने के लिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो इंडियन आइडल में इस वीकेंड वैलेंटाइन्स स्पेशल एपिसोड होने जा रहा है । इस मौके पर रोहनप्रीत सिंह, श्वेता और सोनिया के साथ-साथ भारती और हर्ष भी मेहमान बनकर पहुंचेंगे ।

वैलेंटाइन डे के नाम होगा इंडियन आइडल 12 का वीकेंड, रोहनप्रीत सिंह-नेहा कक्कड़ ने दिए कपल गोल्स

नेहा कक्कड़ ने बनाया दिल

इस मौके पर सभी कपल्स ने कंपैटिबिलिटी टेस्ट में भाग लिया ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन-सी जोड़ी एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझती है । इसमें पतियों से पूछे गए सवालों के जवाब पत्नियों को लिखने थे ।

6a95e517-25c0-4ca9-b7c7-e48c3ab969ea

नेहा ने मजाक में कहा, “यदि मैं जीतती हूं, तो मैं विशाल के माथे पर एक दिल बनाना चाहूंगी । विशाल तो इतने उत्साहित थे कि उन्होंने कहा कि इसके लिए आप जीतने का इंतजार क्यों कर रही हैं । आप मेरी बहन हैं, आप इसी समय हार्ट बना सकती हैं ।” ऐसे में प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही नेहा ने विशाल के माथे पर दिल बना दिया ।

6740c8f5-58d5-4c46-bc77-baa7ef542d4c

इस वीकेंड इंडियन आइडल का माहौल प्यार से सराबोर रहेगा, जहां सभी कंटेस्टेंट्स अपनी परफॉर्मेंस को दुनिया के सबसे खूबसूरत एहसास यानी प्यार के नाम समर्पित करेंगे ।