सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार लोगों की आलोचनाएं झेल रही उनकी गर्लफ़्रेंड रिया चक्रवर्ती को अब धीरे-धीरे बॉलीवुड से सपोर्ट मिलना शुरू हो गया है । तापसी पन्नू और विद्या बालन के बाद अब रिया चक्रवर्ती को मॉडल और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर ने सपोर्ट किया है । रिया की काफ़ी अच्छी दोस्त रहीं शिबानी दांडेकर ने मीडिया ट्रायल को लेकर मीडिया पर निशाना साधा है । शिबानी दांडेकर ने रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखा है । इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि वह रिया को 16 साल की उम्र से जानती हैं । उन्हें बस सुशांत से प्यार करने की सजा मिल रही है। बता दें कि सुशांत की मौत के बाद रिया और शिबानी एक साथ दिखाई दी थीं ।

शिबानी दांडेकर ने रिया चक्रवर्ती को किया सपोर्ट
रिया के लिए न्यााय कि मांग करते हुए शिबानी ने लिखा, “मैं रिया चक्रवर्ती को तबसे जानती हूं, जब वह 16 साल की थीं, वाइब्रेंट, मजबूत, जिंदादिल और ब्राइट स्पार्क की तरह...जीवन से भरी हुई । बीते कुछ महीनों में मैं उसकी और उसके परिवार की पर्सनैलिटी को इन सबके विपरीत पक्ष देख रही हूं (ऐसे दयालु और गर्मजोशी से मिलने वाले जो आपने नहीं देखे होंगे) ऐसे कष्ट झेल रहे हैं, जो कोई सोच भी नहीं सकता । हमने देखा है कि मीडिया किस तरह से गिद्धों जैसा व्यवहार कर रहा है जैसे किसी डायन का शिकार कर रहे हों । एक बेगुनाह परिवार पर इल्जाम लगा रहे हैं और टूट जाने की हद तक टॉर्चर कर रहे हैं । उसके मौलिक मानवअधिकार भी छीन लिए गए क्योंकि मीडिया तो जज, जूरी और जल्लाद की भूमिका में है ।
हमने पत्रकारिता की मौत और मानवता का भयावह रूप देखा है ! उसका गुनाह क्या था ? उसने एक लड़के को प्यार किया, उसके बुरे दिनों में उसकी देखभाल की, उसके साथ रहने के लिए अपनी जिंदगी रोक दी । और जब उसने फांसी लगा ली तो हम क्या बन गए ? मैंने खुद देखा है कि इन सबसे उसकी मां की सेहत कैसे खराब हो गई । 20 साल तक देश की सेवा करने वाले उसके पिता पर इसका कैसे असर पड़ा है ? कितनी जल्दी उसके भाई को बड़ा होना पड़ा और कितना मजबूत होना पड़ रहा है ।”
मेरी रिया तुम ताकतवर हो
इसके बाद शिबानी ने लिखा, “मेरी रिया तुम ताकतवर हो और बहुत झुकने वाली हो । तुम जैसी इंसान हो और जैसे जानते हुए कि सच तुम्हारे साइड है, तुम लड़ रही हो, मेरे मन में तुम्हारे लिए बहुत प्यार और आदर है । मुझे बहुत दुख है कि तुम्हें इन सबसे गुजरना पड़ा । मुझे दुख है कि हम बेहतर नहीं थे । मुझे दुख है कि बहुत सारे लोगों ने तुमको निराश किया, शक किया, जब तुम्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी तो तुम्हारे साथ नहीं थे । मुझे दुख है कि तुमने जीवन में जो सबसे अच्छा काम किया (सुशांत की देखभाल करना) उसने तुम्हें जीवन का सबसे खराब अनुभव दिया । मैं तुम्हारे साथ हमेशा हूं ।”
View this post on InstagramI stand with you and by your side always @rhea_chakraborty ??❤️ #justiceforrhea
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से रिया लगातार लोगों के निशाने पर बनी हुई हैं । सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी आलोचनाएं झेल रही रिया की मुश्किलें तब और बढ़ी जब सुशांत के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री के खिलाफ़ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने और जबरन पैसे हड़पने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए और उन्होंने पटना पुलिस थाने में रिया के खिलाफ़ एफ़ आई आर दर्ज करवाई । इसके बाद रिया लगातार इस केस में कथितरूप से संलिप्त मानी जाने लगी । नतीजतन सुशांत केस की जांच कर रही मुंबई पुलिस, ईडी और सीबीआई ने रिया से घंटो-घटों पूछताछ लेकिन कुछ भी पुख्ता निकलकर सामने नहीं आया जिससे ये कहा जाए कि रिया इस केस में आरोपी हैं । इसलिए अब रिया सुशांत की फ़ैमिली के खिलाफ़ सख्त से सख्त लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रही हैं ।
















