कोरोना वायरस को फ़ैलने से बचाने के लिए देश में लॉकडाउन की समय सीमा अब 3 मई तक बढ़ा दी है । ऐसे में लोगों से उनके घरों में रहने की अपील की जा रही है । लॉकडाउन के इस समय में बॉलीवुड सितारें सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं । फ़ैमिली के साथ वक्त बिताने के साथ वह अपने पुराने वेकेशन के दिनों को भी खूब याद करते हुए नजर आ रहे हैं । बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज भी लगता है अपने वेकेशन को खूब याद कर रही हैं । इसलिए इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनका शॉर्ट ड्रेस के साथ शॉर्ट हेयर लुक खूब पसंद किया जा रहा है ।

सुपर हॉट व्हाइट बिकिनी में इलियाना डिक्रूज ने फ़्लॉंट किया अपना Throwback शॉर्ट हेयर लुक

इलियाना डिक्रूज का दिलकश अंदाज

शेयर की गई फ़ोटो में इलियाना शॉर्ट हेयर लुक के साथ व्हाइट कलर की सुपर हॉट बिकिनी में दिलकश अंदाज में नजर आ रही हैं । बता दें इलियाना का ये थ्रोबैक फ़ोटो टर्टल आइलैंड, फिजी का है । इलियाना का ये अंदाज उनके फ़ैंस को काफ़ी अच्छा लग रहा है ।

यह भी पढ़ें : HOT ALERT! धूप में बिकिनी पहन अंगड़ाई लेती इलियाना डिक्रूज ने नहीं मानी अपनी 'मम्मी' की बात

View this post on Instagram

But there’s a buffet behind you ????? #tb

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, पिछली बार मल्टीस्टारर फ़िल्म पागलपंती में नजर आईं इलियाना जल्द ही अभिषेक बच्चन के साथ फ़िल्म द बिग बुल में अहम रोल निभाती हुई नजर आएंग़ी । इस फ़िल्म में निकिता दत्‍ता, लेखा प्रजापति और सोहम शाह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे । अजय देवगन और आनंद पंडित के प्रोडक्शन में बन रही इस फ़िल्म को कुमार मंगत पाठक और विक्रांत शर्मा द्दारा को-प्रोड्यूस किया जाएगा । कूकी गुलाटी के निर्देशन में बनी ये फ़िल्म इसी साल 2020 में रिलीज होने वाली है ।