इस वीकेंड, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के देसी डांस रियलिटी शो - इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 3 के मंच पर बॉलीवुड का बुखार सिर चढ़कर बोलेगा । बेस्ट के पहले टेस्ट में जहां सभी कंटेस्टेंट्स अपने-अपने फिल्मी तरीके से सभी कंटेस्टेंट्स को एक शानदार ट्रिब्यूट देंगे, वहीं हंसवी टोंक (उत्तराखंड) और कोरियोग्राफर अनुराधा, मशहूर गाने ‘आमी जे तोमार’ पर मंजुलिका और अंजुलिका के अवतार में एक रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्ट से सबको हैरान कर देंगी । इस परफॉर्मेंस ने सबके होश उड़ा दिए और सभी ने इसे स्टैंडिंग ओवेशन दिया ।

इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 3 में अनुराधा का विनिंग परफ़ॉर्मेंस
इस डांस एक्ट की तारीफ करते हुए जज सोनाली बेंद्रे कहेंगी, “मेरे लिए यह सिर्फ एक एक्ट नहीं था, बल्कि इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3 के मंच पर पेश किया गया एक शानदार नज़ारा था । इस सीन को बड़ी बारीकी से पेश किया गया, जिसमें किरदारों की सही डिटेल्स के साथ-साथ प्लॉट की कहानी भी है, जिसे आपने अपने डांस एक्ट में बखूबी पेश किया । यह इतना सहज नजर आ रहा था जैसे आप खड़े होकर बात कर रही हों । जब आप रियल लाइफ में कोई सीन करते हैं और इसे कोरियोग्राफ किया जाता है, तो एक्टर्स से उन चीजों को करने के लिए कहा जाता है । लेकिन आपने अपने डांस में ये सारी चीजें खुद ही कीं । यह इतना बढ़िया था मानो कोई आराम से चल रहा हो । मुझे नहीं लगता कि मैं आपको इससे बेहतर कॉम्प्लिमेंट दे सकती हूं । आपने कमाल कर दिया हंसवी, गॉड ब्लेस यू । आप खुद में अपनी मां के विश्वास को जिंदा रखें और मुझे यकीन है कि जब भी आप परफॉर्म करने मंच पर आएंगी तो उन्हें बेहद गर्व होगा ।”
अनुराधा की शानदार कोरियोग्राफी को लेकर सोनाली ने कहा, “मैं एक ऐसी डांसर हूं, जिसे बहुत घबराहट होती है लेकिन मैं हमेशा से डांस सीखना चाहती थी । मैं चाहती हूं कि एक दिन आप मुझे कोरियोग्राफ करें क्योंकि इस सीन को आपने बहुत बढ़िया ढंग से कोरियोग्राफ किया । काश, मैं यह सीन कर पाती । एक कोरियोग्राफर के लिए सीन को समझना जरूरी है और साथ ही इसके हिसाब से कोरियोग्राफी और डांस होना चाहिए। मैं यह जरूर चाहूंगी कि किसी दिन आप मुझे कोरियोग्राफ करें । अपनी को-जज से सहमति जताते हुए गीता कपूर बताएंगी कि इस तरह के एक्ट्स दूसरे क्लासिकल डांसर्स को इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 3 जैसे शोज़ में मुकाबला करने का हौसला देते हैं और उन्हें प्रेरित करते हैं ।”
















