तुर्की एक्टर बुराक डेनिज (Burak Deniz) हाल ही में FICCI FRAMES के 23वें संस्करण का हिस्सा बनने के लिए मुंबई आए । कई सुपरहिट तुर्की शोज़ के लीड एक्टर बुराक डेनिज की यह पहली प्रोफेशनल इंडिया ट्रिप थी जहां उन्होंने अपने चार्म से सभी का दिल जीत लिया । FICCI FRAMES के 23वें संस्करण में बुराक ने अपने बारें में खुलकर बात की साथ बॉलीवुड में अपने सबसे पसंदीदा एक्टर के बारें में भी बताया ।

तुर्की एक्टर बुराक डेनिज ने आमिर खान को बताया अपना फ़ेवरेट ; शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने की इच्छा जताई

बुराक डेनिज को पसंद है आमिर खान

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मीडिया और मनोरंजन विंग द्वारा आयोजित किए गए FICCI FRAMES के 23वें संस्करण के  आख़िरी दिन जब बुराक़ से बॉलीवुड के बारें में पूछा गया तो उन्होंने आमिर ख़ान को अपना पसंदीदा एक्टर बताया साथ ही उनकी फ़िल्म पीके का भी नाम लिया । इसके अलावा बुराक़ ने शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने की भी इच्छा जताई ।

FICCI FRAMES के 23वें संस्करण के दूसरे दिन बुराक़ ने द नाइट मैनेजर स्टार कास्ट बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूरआदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला के साथ स्टेज शेयर की । इस दौरान अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने बुराक़ का वॉर्म वेलकम किया ।

भारत आए बुराक़ के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं । बुराक़ की न केवल तुर्की में बल्कि दुनियाभर में ज़बरदस्त फैन फ़ॉलोइंग है । बता दें कि, 32 वर्षीय तुर्की अभिनेता बुराककई फ़ेमस तुर्की शोज़ का हिस्सा रहा चुके हैं जैसेआस्क लाफ्तान अनलमाज (प्यार लफ्जों में कहांहिंदी), बिज़िम हिकाये (हमारी कहानीहिंदीऔर यारिम कलान अस्कलर इत्यादि । इसके अलावा नेटफ्लिक्स ओरिजिनल शाहमारन और डोंट लीव में लीड रोल में नज़र आ चुके हैं ।