सुपरस्टार ऋतिक रोशन दुनिया भर में सबसे अधिक फैन फॉलोइंग के साथ सबसे प्रिय हस्तियों में से एक हैं । यही एक बड़ी वजह है जिसने उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में योगदान दिया है । और इसी के साथ अब ॠतिक रोशन की हालिया रिलीज फ़िल्म वॉर केवल तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाने में सफ़ल रही है ।

वॉर की 100 करोड़ क्लब में एंट्री, ॠतिक रोशन की इन पांच फ़िल्मों ने भी बॉक्सऑफ़िस पर लगाया है शतक

ऋतिक रोशन की वॉर ने सिर्फ तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया

सुपरस्टार ने पिछले कुछ वर्षों में बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दी हैं, जो कि प्रतिष्ठित फिल्में बन गई हैं और इस साल, सबसे पहले सुपर 30 और अब वॉर, दोनों ही फिल्मों ने उल्लेखनीय प्रशंसा के साथ सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है ।

सौ करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली अभिनेता की अन्य फिल्मों में अग्निपथ, कृष 3, बैंग बैंग, सुपर 30 और अब वॉर शामिल हो गयी है । इसमें कोई दो राय नहीं कि सुपरस्टार इस साल सुर्खियों का हिस्सा रहे है, सबसे पहले अपने चरम बदलाव और गणितज्ञ आनंद कुमार के चित्रण के लिए और अब आनंद कुमार से ले कर फ़िल्म वॉर में एजेंट कबीर के अपने अविश्वसनीय ट्रांसफॉर्मेशन के साथ सभी को हैरान कर दिया है ।

अभिनेता की हालिया रिलीज़ वॉर को दर्शकों और आलोचकों दोनों से शानदार समीक्षा प्राप्त हो रही है जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी हैं । इसके अलावा, अभिनेता को विशेष रूप से उनके अविश्वसनीय शारीरिक परिवर्तन और स्क्रीन पर तेजतर्रार परफॉर्मेंस के लिए सराहा जा रहा है ।

यह भी पढ़ें : War Movie Review: फ़ुल पैसा वसूल है ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की ‘वॉर’

निस्संदेह, सुपर 30 के अभिनेता वह व्यक्ति है जिनके प्रशंसक उनकी डेब्यू फिल्म से उन पर प्यार की बरसात कर रहे है और दर्शकों से मिलने वाले इस प्यार के साथ अभिनेता खुद को बेहद भाग्यशाली मानते है ।