निर्देशक राम माधवानी ने जाने-माने निर्माता महावीर जैन के साथ एक मल्टी-फ़िल्म डील साइन की है। इस बारे में बॉलीवुड हंगामा ने सबसे पहले एक्सक्लूसिव खबर दी थी । और अब इस कोलैबरेशन की पहली फ़िल्म को लेकर रोमांचक अपडेट सामने आया है। राम माधवानी और महावीर जैन की इस मल्टी डील फ़िल्मों में से एक फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आने वाले हैं । कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ का एक अलग ही इमेज देखने को मिलेगी जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिली है ।

टाइगर श्रॉफ के साथ होगी राम माधवानी और महावीर जैन की पहली कोलैबोरेशन फ़िल्म ; स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर देगी एक्टर को नई इमेज  

टाइगर श्रॉफ की इमेज को बदल देगी ये फ़िल्म

राम माधवानी के निर्देशन और महावीर जैन फ़िल्म्स एवं राम माधवानी फ़िल्म्स के प्रोडक्शन में बन रही यह फ़िल्म एक स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर है । ऐसा कॉन्सेप्ट जिसे भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं आज़माया गया। सूत्र बताते हैं कि फ़िल्म की थीम ग्लोबल ऑडियंस को भी आकर्षित करने की क्षमता रखती है, सिर्फ भारतीय दर्शकों तक सीमित नहीं।

टाइगर श्रॉफ इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए व्यापक तैयारी करने वाले हैं। फ़िल्म की शूटिंग 2026 की दूसरी तिमाही में शुरू होगी और इसका एक बड़ा हिस्सा जापान में फिल्माया जाएगा। फिलहाल मेकर्स लीड एक्ट्रेस और एक दमदार विलेन के चयन की प्रक्रिया में हैं।

सूत्र के अनुसार, टाइगर श्रॉफ इस फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि यह उन्हें एक बिल्कुल नई छवि में पेश करेगी। वहीं राम माधवानी और महावीर जैन भी इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह से भरे हैं। उनकी कोर टीम इन दिनों फ़िल्म के फर्स्ट लुक पर काम कर रही है, जिसे जल्द ही आधिकारिक अनाउंसमेंट के साथ पेश किया जाएगा।

राम माधवानी को नेशनल अवॉर्ड-विनिंग फ़िल्म नीरजा (2016), धमाका (2021) और एमी-नॉमिनेटेड सीरीज़ आर्या के लिए जाना जाता है ।

वहीं महावीर जैन ने ऊँचाई (2022), कार्तिक आर्यन की नागज़िल्ला, सिद्धार्थ आनंद और विक्रांत मैसी वाली इंटरनेशनल थ्रिलर व्हाइट, और सूरज बड़जात्या की आने वाली फ़िल्म ये प्रेम मोल लिया जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर सहयोग किया है।