बॉलीवुड सुपरस्टार, ऋतिक रोशन ने हाल ही में चीन में अपने दौरे के दौरान, एक स्थानीय फ़ूड जॉइंट पर खाना परोस कर अपने चीनी प्रशंसकों को भावुक कर दिया था । और अब अपनी हालिया फिल्म काबिल के प्रीमियर के बाद मैंडरिन में ऋतिक रोशनने अपने प्रशंसकों के साथ बात करते हुए एक बार फिर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया है, जो 5 जून, 2019 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है ।

ऋतिक रोशन ने मैंडरिन में जीता चीनी प्रशंसकों का दिल; काबिल के प्रीमियर में बिखेरा अपना जादू!

ऋतिक रोशन की काबिल 5 जून को चीन में रिलीज होगी

आगामी फिल्म का प्रीमियर देखने के बाद, चीनी प्रशंसक पहले से ही अभिनेता के शानदार प्रदर्शन से दंग थे । इतना ही नहीं, सिनो लैंड में प्रशंसकों के साथ बातचीत करते समय, अभिनेता ने उनके साथ बातचीत का सिलसिला शुरू कर दिया, जिसने सभी प्रशंसकों को उत्साह से भर दिया । यह सिलसिला यहीं नहीं थमा, इसके बाद अभिनेता के प्रशंसकों ने फ़िल्म का टाइटल ट्रैक भी गाया जिसे सुन कर ऋतिक के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कुराहट देखने मिली थी ।

मिलेनियम सुपरस्टार, जो बॉलीवुड में ग्रीक गॉड के रूप में एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष के रूप में न केवल भारतीय प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय है बल्कि चीनी प्रशंसकों ने उन्हें 'दा शुआई' नामक एक नया नाम दिया है, जिसका मतलब है सबसे सुंदर ।

ऋतिक रोशन ने मैंडरिन में जीता चीनी प्रशंसकों का दिल; काबिल के प्रीमियर में बिखेरा अपना जादू!

अभिनेता को अपने पूर्व एशियाई प्रशंसकों से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अनगिनत मैसेज मिल रहे है ।

फिल्म काबिल को भारत में बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता प्राप्त हुई थी और प्रशंसकों द्वारा फ़िल्म को बेहद पसंद किया गया था । चीन में इस फ़िल्म के रिलीज होने से विदेश में भी एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष अपने प्रशंसकों से रूबरू हो पाएंगे । इस फिल्म में ऋतिक और यामी गौतम ने पहली बार बड़े पर्दे पर मुख्य जोड़ी के रूप में एक साथ काम किया है ।

ऋतिक रोशन ने मैंडरिन में जीता चीनी प्रशंसकों का दिल; काबिल के प्रीमियर में बिखेरा अपना जादू!

ऋतिक ने अपनी हॉटनेस के साथ चीनी प्रशंसकों का दिल जीत लिया है, क्योंकि अभिनेता की सबसे अधिक प्रतीक्षित फिल्म के प्रीमियर को दर्शकों से सराहनीय प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है । चीनी प्रशंसक अब बेसब्री से सबसे अधिक प्रत्याशित फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है जो अब सिनेमाघरों में अपनी रिलीज से महज कुछ घंटों की दूरी पर है ।

सुपरस्टार ऋतिक अक्सर अपनी विभिन्न फिल्मों में अपने शानदार भूमिका के साथ दर्शकों और आलोचकों को सरप्राइज करते आये है । अभिनेता वर्तमान में अपनी अगली फिल्म, सुपर 30 की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें वह एक गणितज्ञ की भूमिका में नज़र आएंगे। फ़िल्म 12 जुलाई, 2019 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है ।