कृष 4 के साथ ऋतिक रोशन निर्देशक के तौर पर अपने फ़िल्मी करियर की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं । पिछले कई दिनों से ऋतिक रोशन कृष 4 को लगातार हेडलाइन में बने हुए हैं । इसी बीच कुछ ख़बरों में कहा जा रहा है कि कृष 4 में ऋतिक एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं । और इसका हिंट ऋतिक रोशन ने ख़ुद अपनी लेटेस्ट पोस्ट से दे दिया है । कृष 4 शुरू करने से पहले अपनी लेडी लव सबा आजाद के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे ऋतिक ने हालही में प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की ।

ऋतिक रोशन ने प्रियंका चोपड़ा से की खास मुलाकात
कृष 4 में जहां ऋतिक एक बार अपने सुपरहीरो किरदार में नजर आएंगे वहीं फीमेल लीड को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है । लेकिन ऋतिक की इस पोस्ट से प्रियंका का हिंट जरूर मिल गया है । दरअसल, ऋतिक हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड सबा के साथ निक जोनास के शो में पहुंचे थे, इसके बाद उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से भी मुलाकात की । जिसकी तस्वीर ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है । फोटो में ऋतिक, सबा, प्रियंका, निक और एड्रिएन वॉरेन एक साथ पोज देते हुए नज़र आ रहे हैं । वहीं दूसरी और तीसरी फोटो निक के शो की है। फोटोज पोस्ट करते हुए ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा- “हम ये सोचकर गए थे कि यहां दोस्तों के साथ एक मजेदार रात होगी, लेकिन जब हम बाहर आए तो पहले से कहीं ज्यादा हैरान और इंस्पार्यड थे।”
ऋतिक के इस पोस्ट पर यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं । एक यूजर ने कहा ‘उम्मीद है आप दोनों को जल्द स्क्रीन पर देख सकूंगा ।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- ‘कृष 4 लोडिंग ।’ एक और यूजर लिखता है- ‘कृष 4 स्क्रिप्ट डिस्कशन।’
12 साल बाद आ रही कृष 4 में ऋतिक रोशन अभिनय के साथ-साथ निर्देशन भी करने जा रहे हैं। ऋतिक रोशन, फिलहाल वॉर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। उम्मीद है कि एक्शन से भरपूर सीक्वल की शूटिंग खत्म करने के बाद वह जल्द ही कृष 4 की शूटिंग शुरू कर देंगे ।
















