ऋतिक रोशन और तृप्ति डिमरी जल्द ही स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं । लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है ऋतिक रोशन और तृप्ति डिमरी किसी फ़िल्म के लिए नहीं बल्कि डांस फ्लोर पर साथ आने वाले हैं । जहां मेकर्स ने इससे रिलेटेड सभी जानकारी सीक्रेट रखी है वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऋतिक रोशन और तृप्ति डिमरी डांस फ्लोर पर धूम मचाते हुए नज़र आ रहे हैं ।

ऋतिक रोशन और तृप्ति डिमरी पहली बार आ रहे हैं साथ
जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस के बीच हलचल मच गई और सब जानना चाहने लगे कि आखिर ये साथ में क्या नया पक रहा है! वीडियो में दोनों की एनर्जी और जबरदस्त कैमिस्ट्री ने दर्शकों को हैरान कर दिया है—और अब सभी को उम्मीद है कि अगर ये दोनों किसी फिल्म में साथ आए, तो स्क्रीन पर आग लगना तय है।
वीडियो में ऋतिक और तृप्ति को स्ट्रीट-स्टाइल कैजुअल लुक में देखा जा सकता है, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद यह किसी फ्री-फॉर्म डांस वीडियो की शूटिंग का हिस्सा है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह भी संभव है कि यह किसी बड़े स्क्रीन प्रोजेक्ट का टीज़र हो।

तृप्ति डिमरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 1 अगस्त को रिलीज हो रही धड़क 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी । फिल्म प्यार, पहचान और जातिवाद जैसे अहम मुद्दों को छूती है। इसके अलावा तृप्ति के पास स्पिरिट, अर्जुन उस्तारा, एनीमल पार्क और इम्तियाज़ अली की एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है।
वहीं ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित वॉर 2 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
















