निर्माता साजिद नाडियाडवाल जल्द ही अपनी हाउसफ़ुल फ़्रैंचाइजी की चौथी किश्त लेकर आने की तैयारी कर रहे हैं । इस फ़िल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ इस बार बॉबी देओल भी दर्शकों को हंसाते हुए नजर आएंगे । इसके अलावा इस बार हाउसफ़ुल फ़्रैंचाइजी की चौथी किश्त हाउसफ़ुल्म 4 में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है और वो हैं- बॉबी देओल, कृति सैनॉन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा ।

हाउसफ़ुल 4 :  लंदन में अक्षय कुमार-रितेश देशमुख सहित शूटिंग के दौरान हाउसफ़ुल ब्रिगेड की मस्ती

 

हाउसफ़ुल 4 अपनी स्टार कास्ट को लेकर ही बड़ी नहीं है बल्कि ये फ़िल्म 3डी में वीएफ़एक्स टोन के साथ रिलीज होगी । फ़िल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है । इन दिनों फ़िल्म का गाना फ़िल्माया जा रहा है जिसे फ़राह खान ने कॉरियोग्राफ़ किया है । इस दौरान फ़िल्म की कास्ट ने जमकर मस्ती की और इसकी गवाह ये तस्वीरें हैं ।

हाउसफ़ुल 4 :  लंदन में अक्षय कुमार-रितेश देशमुख सहित शूटिंग के दौरान हाउसफ़ुल ब्रिगेड की मस्ती

 

लंदन में पूरे जोर-शोर से चल रही है हाउसफ़ुल 4 की शूटिंग

एक और तस्वीर शेयर की जिसमें हाउसफ़ुल 4 की कास्ट लंदन की गलियों में शूटिंग करती हुई नजर आ रही है । रितेश देशमुख ने इस तस्वीर को पोस्ट किया जिसमें लंदन का ब्रिज भी साफ़-साफ़ देखा जा सकता है । फ़िल्म के लिए एक गाने को शूट करने में रितेश ने काफ़ी एंजॉय किया और ये खुशी उनके चेहरे पर साफ़-साफ़ देखी जा सकती है । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए रितेश ने लिखा, “With my partners in crime – @akshaykumar & @thedeol #LondonDiaries #HouseFull4.”

फ़राह ने फ़िल्म के सेट से कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है । फ़राह के साथ इन तस्वीरों में अक्षय कुमार, रितेश और बॉबी देओल नजर आ रहे हैं । इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए फ़राह ने लिखा, “Its ok to work during ur holidays whn its with these 3.. @riteishd @akshaykumar @iambobbydeol #Houseful4.. #londonlife,” क्योंकि यह एक कॉमेडी फ़िल्म है इसलिए इसमें हर किसी का अंदाज भी काफ़ी फ़नी नजर आ रहा है ।

हाउसफ़ुल 4 :  लंदन में अक्षय कुमार-रितेश देशमुख सहित शूटिंग के दौरान हाउसफ़ुल ब्रिगेड की मस्ती

फ़राह खान हाउसफ़ुल 4 की टीम के साथ जुड़कर काफ़ी खुश हैं । फ़राह की खुशी इसी तस्वीर से पता चल रही है जिसमें फ़राह अपने बीएफ़एफ़ रितेश देशमुख के गालों को चूमती हुई दिखाई दे रही हैं ।

हाउसफ़ुल 4 :  लंदन में अक्षय कुमार-रितेश देशमुख सहित शूटिंग के दौरान हाउसफ़ुल ब्रिगेड की मस्ती

साजिद नाडियाडवाला को गले लगाते हुए फ़राह ने इस तस्वीर को पोस्ट किया और लिखा, “Brother in Arms! Shooting with #sajidnadiadwala is always Fun.. this time multiplied by 4! #housefull4 #london.”

हाउसफ़ुल 4 :  लंदन में अक्षय कुमार-रितेश देशमुख सहित शूटिंग के दौरान हाउसफ़ुल ब्रिगेड की मस्ती

कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े और कृति सैनॉन भी हाउसफ़ुल 4 के पहले शूटिंग शेड्यूल के लिए लंदन पहुंच चुकी हैं । फ़िल्म की ये खूबसूरत अदाकार रंगीन ड्रेस में फ़िल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए काफ़ी प्रफ़ुल्लित दिखाई दीं । बता दें कि फ़िल्म की कास्ट इस महीने के अंत तक लंदन शेड्यूल को खत्म कर देगी ।

यह भी पढ़ें : हाउसफ़ुल 4 में अक्षय कुमार अपनी गैंग के साथ हंसाने आ रहे हैं, फ़िल्म की शूटिंग शुरू

साजिद खान, जिसने हाउसफ़ुल फ़्रैंचाइजी की पहली दो किश्ते निर्देशित की थी, द्दारा निर्देशित यह चौथी किश्त पुनर्जन्म के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी । साजिद नाडियाडवाला के नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस्ड हाउसफ़ुल 4, अगले साल दीवाली के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।