राधिका आप्टे इन दिनों अक्षय कुमार के साथ अपनी आगामी फ़िल्म पैडमैन की रिलीज की तैयारियों में जुटी हुई है । हालांकि इस फ़िल्म की रिलीज में अभी 1 महीने से भी ज्यादा वक्त है, लेकिन इससे पहले ही राधिका अपने बेहद कामोत्तेजक फ़ोटोशूट के कारण चर्चा में आ गई है ।

राधिका आप्टे प्रतिष्ठित मैगजीन जीक्यू के दिसंबर अंक के कवर पेज पर अपनी हॉटनैस के जलवे दिखाती हुई नजर आ रही है । जीक्यू मैगजीन के दिसंबर अंक के कवर पेज पर छाईं राधिका आप्टे ने इसके फ़ोटोशूट के लिए लिंगरी में बेहद उत्तेजक फ़ोटोशूट दिए । हालांकि यह पहली बार नहीं है जब राधिका ने इतना उत्तेजक कदम उठाया है, इससे पहले भी राधिका का मदहोश कर देने वाली बिकिनी में नजर आई है । लापेला की लिंगरी पहन इस कामोत्तेजक फ़ोटोशूट में राधिका किसी का भी मन ललचा सकती है ।

जीक्यू मैगजीन ने इस लुक को शेयर करते हुए राधिका के इंटरव्यू के एक कोट को भी लिखा, जिसमें राधिका ने कहा, "मुझे ऐसा नहीं लगता है कि मैंने काफी कुछ किया है; वास्तव में, मैं अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि मुझे क्या करना है । मैं विश्व सिनेमा का हिस्सा बनना चाहती हूं, भारतीय सिनेमा तक सीमित नहीं होना चाहती हूं । और मुझे लगता है कि यह अभी शुरुआत है ।"

फ़िल्मों की बात करें तो, राधिका आप्टे जल्द ही अक्षय कुमार के सथ उनकी आगामी फ़िल्म पैडमैन में नजर आएंग़ी । ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन हाउस मिसेस फ़नीबोंस प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फ़िल्म को आर बाल्की ने निर्दे्शित किया है । अक्षय और राधिका के अलावा इस फ़िल्म में सोनम कपूर भी नजर आएंगी । यह फ़िल्म 26 जनवरी 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।