
इस महीने की शुरूआत में सोनाली सहगल, जो साल 2015 में फ़िल्म प्यार का पंचनामा 2 में नजर आई थी, ने अपनी श्रीलंका वेकेशन की हॉट तस्वीरों से इंटरनेट की दुनिया में सनसनी मचा दी थी । भले ही सोनाली अब तक सिर्फ़ 3 फ़िल्मों में ही नजर आईं हो लेकिन श्रीलंका में उनकी बिकिनी तस्वीरों ने सनसनी मचा दी थी ।
इस ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए सोनाली सहगल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन अपने लेटेस्ट फ़ोटोशूट को शेयर किया । सोनाली का ये फ़ोटो निश्चितरूप से योग दिवस के दिन इंटरनेट पर सनसनी मचा देगा । योग दिवस के मौके पर सोनाली ने अपने योगा करने का कुछ अलग ही अंदाज निकाला । जिसे देखकर यकीनन हर किसी का दिल योग करने के लिए मचल जाएगा । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बिकिनी में योग का एक आसन करती हुईं सोनाली सहगल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक हॉट फ़ोटो पोस्ट किया और लिखा, “#WorldYogaDay Have a happy n mindful one!”
फ़िल्मों की बात करें तो सोनाली सहगल, जिसने फ़िल्म प्यार का पंचनमा से अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत की थी और उसके वेडिंग पुलाव और प्यार का पंचनामा 2 में नजर आईं थी, ने अभी तक अपनी अगली फ़िल्म का ऐलान नहीं किया है ।
















