फ़िल्मों में काफ़ी ठंडी शुरूआत करने के बाद, बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आज जो भी मुकाम हासिल किया है उसके लिए उन्होंने बहुत पसीना बहाया है और जी तोड़ मेहनत की है । हाल ही में जब उनकी आगामी फ़िल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज़ का ट्रेलर लॉंच हुआ तो उसने इंतरनेट पर एक सनसनी पैदा कर दी, क्योंकि इस फ़िल्म में नवाज वो करते हुए नजर आएंगे, जो इससे पहले उन्होंने कभी नहीं किया ।

बाबूमोशाय बंदूकबाज़, जो कि तेज प्रगति कर रही है, फ़िल्म के बारें में खबर ये है नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इसमें फ़िल्म की अभिनेत्री बिदिता बैग के साथ काफ़ी कामुक लिपलॉक सीन किया है । यह लिपलॉक सीन दर असल फ़िल्म के एक गाने 'बर्फ़ानी' में दिखाया जाएगा ।

पहले ट्रेक 'बर्फ़ानी' के इस कामुक सीन को नवाजुद्दीन सिद्दीकी और बिदिता बैग ने लखनऊ में शूट किया था । इस गाने को अरमान मलिक द्दारा कंपोज किया गया है, जो कि आज रिलीज होगा ।

बाबूमोशाय बंदूकबाज़ को कुशन नंदी द्दारा निर्देशित किया गया है । इस फ़िल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा श्रद्धा दास और अनिल जॉर्ज अहम भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । बाबूमोशाय बंदूकबाज़ के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी नंदिता दास की फ़िल्म, जो कि सादत हसन मंटो की जिंदगी पर आधारित है, में नजर आएंगे ।