
भले ही करिश्मा कपूर ने फ़िल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन किसी भी कार्यक्रम में उनका लुक अक्सर सुर्खियां बटोर लेता है । करिश्मा कपूर, कपूर खानदान के उन लोगों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अपने निजी पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं । अपने समय में फ़ैशन आइकन रहीं करिश्मा कपूर का जलवा आज भी कायम है और इसमें कोई शक नहीं है ।
स्विम सूट पहन, गर्मी को मात देने के प्रयास में जुटीं करिश्मा कपूर का ये अंदाज दिखा रहा है कि भले ही उन्होंने फ़िल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन हुस्न के मामले में उनका जलवा आज भी बरकरार है । पूर्व अभिनेत्री करिश्मा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को पोस्ट किया और लिखा, “Sundays be like #summertime #Sunday #summerishere.”करिश्मा निश्चित रूप से अपने इस हॉट अवतार से वहां की गर्मी को और भी ज्यादा बढ़ा रही हैं ।
गौरतलब है कि अपने पूर्व पति संजय कपूर से तलाक लेने के बाद, करिश्मा कपूर अक्सर अपने परिवार के साथ समय बीताती हुईं नजर आती हैं विशेषरूप से अपनी बहन करीना कपूर खान और उनकी सहेली अमृता अरोड़ा खान, मलाइका के साथ क्वालिटी समय बिताती हुईं दिखाई देती हैं > 90 के दशक की बेहद सेक्सी और खूबसूरत अभिनेत्री रह चुकी करिश्मा कपूर की इन दिनों संदीप तोषनीवाल के साथ अफ़ेयर की खबरें जोरों पर हैं । सुनने में तो ये भी आया है कि ये दोनों बहुत जल्द विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं ।
















