
जब म्यूजिक वीडियो 'इक वारी हां कह दे' रिलीज हुआ था, तो उसमें नजर आईं एक खूबसूरत लड़की आयशा शर्मा, जो कि किंगफिशर कैलेंडर गर्ल हैं, पर हर किसी का ध्यान गया । इस म्यूजिक वीडियो में बेहद प्रतिभाशाली आयुष्मान खुराना के अलावा जिस शख्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा वो थी उनकी को-स्टार आयशा शर्मा । आपको बता दें कि आयशा शर्मा बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा की छोटी बहन है ।
आयशा शर्मा अपने बोल्ड अंदाज़ के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं । किंगफ़िशर कैलेंडर के लिए उन्होंने बोल्ड फोटोशूट कराया था । हाल ही में,आयशा शर्मा ने अपना ये बिकनी फ़ोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया । फ़ोटो पोस्ट करते हुए आयशा ने लिखा, “I am a woman in process. I’m just trying like everybody else. I try to take every conflict, every experience, and learn from it. Life is never dull “Oprah Winfrey. Life indeed is never dull”.
हालांकि आयशा शर्मा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू अक्षय कुमार की फ़िल्म नमस्ते इंग्लैंड के साथ किया था, लेकिन इस फ़िल्म का क्या स्टेटस है, ये अभी कुछ कहा नहीं जा सकता ।
















