मीडिया पर्सनैलिटी और हैदराबाद में स्थित रामोजी फिल्म सिटी के फाउंडर रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया । वह 87 वर्ष के थे । वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे । शनिवार सुबह 4:50 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली । रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव के निधन से पूरा देश सदमे में है । कमल हासन, एसएस राजमौलि समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रामोजी राव के निधन पर शोक जताया है ।

रामोजी फिल्म सिटी के फाउंडर रामोजी राव का निधन
नरेंद्र मोदी ने X पर रामोजी राव के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- “रामोजी राव के निधन से बहुत दुखी हूं । वह दूरदर्शी थे जो भारतीय मीडिया में क्रांति लेकर आए. उनके योगदान ने पत्रकारिता और फिल्मी दुनिया पर अमिट छाप छोड़ी । उनके अथक प्रयासों की वजह से उन्होंने मीडिया और इंटरटेनमेंट वर्ल्ड में इनोवेशन और एक्सीलेंस को लेकर नए मानक तय किए । रामोजी राव में भारत के विकास को लेकर बहुत जज्बा था । मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे मिलने और उनसे बात करने के कई अवसर मिले । इस मुश्किल समय में उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं ।”
The passing away of Shri Ramoji Rao Garu is extremely saddening. He was a visionary who revolutionized Indian media. His rich contributions have left an indelible mark on journalism and the world of films. Through his noteworthy efforts, he set new standards for innovation and… pic.twitter.com/siC7aSHUxK
— Narendra Modi (@narendramodi) June 8, 2024
रामोजी राव का पार्थिव शरीर रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर रखा गया है । यहां उनके परिवार, दोस्त और प्रशंसक उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगे । तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है ।
रामोजी राव के निधन पर पूरा देश दुखी है । एसएस राजामौली ने लिखा कि, “एक इंसान ने 50 साल तक बिना हिम्मत हारे, मेहनत और इनोवेशन के साथ लाखों लोगों को रोजगार और उम्मीद दी। रामोजी राव गारू को श्रद्धांजलि देने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि उन्हें 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाए।”
ONE man with his 50 years of resilience, hardwork and innovation provided employment, livelihood and hope for millions. ????
The only way we can pay tribute to Ramoji Rao garu is conferring him with "BHARAT RATNA"
— rajamouli ss (@ssrajamouli) June 8, 2024
साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने लिखा कि, “भारतीय मीडिया और सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज, एनाडू ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव गारू के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके कला के सम्मान में समर्पित रामोजी राव फिल्म सिटी न सिर्फ एक शूटिंग लोकेशन है, बल्कि एक फेमस टूरिस्ट प्लेस भी है। इस दूरदर्शी और अभिनव विचारक का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।”
रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे । उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी, जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं । रामोजी फिल्म सिटी का नाम गिनीज गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स के तौर पर शामिल है । यह स्टूडियो 2000 एकड़ से भी अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस स्टूडियो में 50 शूटिंग फ्लोर है। यहां एक साथ 15 से 25 फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है। फिल्म सिटी में फिल्म की प्री-प्रोडक्शन से पोस्ट प्रोडक्शन तक की तमाम सुविधाएं एक जगह मौजूद हैं। फिल्म प्रोडक्शन के अलावा रामोजी फिल्म सिटी एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। यहां हर साल दस लाख से भी ज्यादा लोग घूमने के लिए आते हैं।
रामोजी ETV नेटवर्क के टेलीविजन चैनलों और तेलुगु न्यूजपेपर ईनाडु के भी प्रमुख थे । रामोजी को पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा में उनके योगदान के लिए 2016 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था ।
रामोजी राव का पूरा नाम चेरुकुरी रामोजी राव था । उनका जन्म 16 नवंबर 1936 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेडापरुपुडी गांव में एक किसान परिवार में हुआ था । उन्हें भारत का रुपर्ट मर्डोक कहा जाता है । रामोजी को कुछ साल पहले कैंसर हुआ था । हालांकि, इलाज के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो गए थे । रामोजी के परिवार में उनकी पत्नी रमा देवी और बेटा किरण हैं । किरण ईनाडु पब्लिकेशन ग्रुप और ईटीवी चैनलों के प्रमुख हैं । रामोजी के छोटे बेटे चेरुकुरी सुमन की 7 सितंबर 2012 को ल्यूकेमिया से मौत हो गई थी ।
Team #GameChanger pays tribute to the legendary #RamojiRao garu with a moment of silence ??The way you paved countless paths with your vision has defined today's cinema ❤️ You will always be a source of hope and inspiration ??
Rest in Peace sir! pic.twitter.com/Aas2MYMW4c
— Sri Venkateswara Creations (@SVC_official) June 8, 2024
















