बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान पिछले काफ़ी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए है लेकिन वह फिल्म निर्माण के अन्य पहलुओं की खोज में व्यस्त है । हाल ही में इमरान खान ने अपनी नई प्रतिभा के बारें में पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा कि, उन्होंने अपना डेब्यू प्रोजेक्ट निर्देशित किया है और यह धर्मा 2.0 के लिए एक विज्ञापन था जिसे इमरान ने डायरेक्ट किया था । जाने तू या जाने न एक्टर इमरान खान भले ही अब फ़िल्ममेकर बन गए हों लेकिन हाल ही में उन्हें खूब बधाईयां मिल रही हैं और इसकी वजह उनकी फ़िल्ममेकिंग नहीं बल्कि राजनेता बनने की बधाईयां है ।

गौरतलब है कि पाकिस्तान को इमरान खान के रूप में एक नया राजनेता मिल रहा है । और बॉलीवुड एक्टर का नाम भी इमरान ही है इसलिए फ़ैंस इसके बीच कंफ़्यूज हो गए और उन्होंने अभिनेता इमरान को क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान समझ बैठे और उन्हें बधाई संदेश भेजने लगे । लेकिन अभिनेता इमरान ने फ़ैंस के इस कंफ़्यूजन का भरपूर लुत्फ़ उठाया ।
इमरान खान ने बधाई संदेश का जमकर लुत्फ़ उठाया
इमरान ने फ़ैंस के उन बधाई संदेश के एक ई-मेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें लिखा है, 'प्रिय प्रधानमंत्री इमरान खान साहिब, एक सफल नेता सही समय पर सही फैसला करता है । उसे सही दोस्तों और समर्थकों की पहचान होती है और वह भरोसेमंद लोगों की टीम बनाता है । मैं पहले दिन ही आपकी टीम जॉइन करना चाहता हूं ।'
इस स्क्रीनशॉट के साथ ऐक्टर इमरान खान ने कैप्शन लिखा है कि अब और इंतजार नहीं किया जा सकता है और मैं इसी हफ्ते से नई नीतियां बनाना शुरू कर दूंगा । इस बारे में आप लोगों को जानकारी देता रहूंगा । फैन्स भी इमरान खान को सफल नेता बताते हुए, उनके प्रधानमंत्री चुने जाने के लिए बधाई वाले मेल भेज रहे हैं।
यह भी पढ़ें : अभिनय में फ़्लॉप इमरान खान अब डायरेक्टर बनेंगे, 'मामू' करेंगे सपोर्ट
फ़िल्मों की बात करें तो, इमरान पिछली बार कंगना रानौत के साथ फ़िल्म कट्टी बट्टी में नजर आए थे । और वर्तमान में इमरान अपने परिवार के साथ समय बिता रहे है । उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखे तो पाएंगे कि, इमरान अपनी पत्नी अवंतिका व बेटी इमारा के इर्द-गिर्द ही नजर आते है । उन्होंने अभी तक अपनी कोई अगली बॉलीवुड फ़िल्म साइन नहीं की है ।
















