ज़रीना वहाब, जो अपने पति आदित्य पंचोली और कंगना रानौत के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप में फ़ंस गई हैं, उन्होंने कंगना की नई फिल्म सिमरन को अपने पति के साथ थियेटर में देखने को महत्व दिया ।

ज़रीना कंगना के प्रदर्शन से काफ़ी प्रभावित हुई और वह इस बात को स्वीकार करने से जरा भी पीछे नहीं हटी । "मुझे सिमरन में कंगना का काम पसंद आया । इतनी अच्छी अभिनेत्री है । वह अब एक अच्छी कलाकार बन गई है । उसने सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है।"

ज़रीना को आश्चर्य होता है कि क्यों कंगना अपने अतीत के मामलों को उखाड़ती हैं और इस मामले में उनके पति को खींचती है । "क्यों वह अपने अतीत को बार-बार याद दिलाती हैं ? पंद्रह साल पहले उसके और मेरे पति के बीच क्या हुआ । हम सब अब इन बातों से बहुत आगे बढ़ गए हैं और इन बातों को भूला दिया है । मेरे बच्चे बड़े हो गए हैं और ऐसी चीजें पढ़ना उनके लिए अच्छा नहीं है ।"

ज़रीना ने कंगना से एक अनुरोध किया है, "अपने काम पर ध्यान दो, और अपने अतीत को पीछे छोड़ दो ।"