बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा पंगा का प्रमोशन अब शुरू कर दिया है । पिछली बार जजमेंटल है क्या में नजर आईं कंगना रनौत पंगा में एक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका में नजर आएंगी । अश्विनी तिवारी अय्यर द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म में कंगना रनौत एक मां की भूमिका में नजर आएंगी ।

कंगना रनौत ने पंगा के प्रमोशन का निकाला नया तरीका, मुंबई के सीएसटीएस स्टेशन पर बांटे रेल टिकट !

कंगना रनौत ने किया पंगा का प्रमोशन

पंगा में जहां कंगना एक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका में नजर आएंगी वहीं वह रेलवे में एक टिकट काटने वाली एक रेलवे कर्मचारी के तौर पर भी दिखाई देंग़ी । और इसलिए हाल ही में कंगना अपने रील लाइफ़ किरदार को रियल लाइफ़ में निभाते हुए दिखाई दी ।

कंगना रनौत ने पंगा के प्रमोशन का निकाला नया तरीका, मुंबई के सीएसटीएस स्टेशन पर बांटे रेल टिकट !

कंगना ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसटीसी स्टेशन) के टिकट काउंटर पर टिकट देते हुए दिखाई दी । कंगना को रेलवे की टिकट विंडो से टिकट बांटते हुए देखना उनके फ़ैंस को खूब भाया और उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई ।

कंगना रनौत ने पंगा के प्रमोशन का निकाला नई तरीका, मुंबई के सीएसटीएस स्टेशन पर बांटे रेल टिकट !

पंगा की बात करें तो, इस फ़िल्म में कंगना के अलावा ॠचा चड्डा, नीना गुप्ता, राजेश तेलंग और जस्सी गिल भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे । यह फ़िल्म 24 जनवरी, 2020 में देशभर में रिलीज होगी ।

कंगना रनौत ने पंगा के प्रमोशन का निकाला नई तरीका, मुंबई के सीएसटीएस स्टेशन पर बांटे रेल टिकट !