भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने नए साल की शुरूआत गुड न्यूज के साथ की । 1 जनवरी 2020 को हार्दिक पांड्या ने सर्बियाई मॉडल और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविच के सगाई की घोषणा की । हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर नताशा स्टेनकोविच के साथ अपनी रोमांटिक फ़ोटो शेयर करते हुए अपनी सगाई की खबर दी । नताशा और हार्दिक लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे । इसके बाद हार्दिक पांड्या को ढेरों बधाई संदेश मिलने लगे । टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने सगाई की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बधाई हो । क्या सरप्राइज है । दोनों को शुभकामनाएं ।'

हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविच के साथ सगाई की
शेयर की गई पोस्ट में हार्दिक समुद्र के बीचों-बीच नताशा को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं । हार्दिक ने नताशा को अंगूठी पहनाते एक वीडियो भी शेयर किया है । हार्दिक ने नताशा के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं तेरा,तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान. 01.01.2020 #engaged' । वहीं नताशा ने सगाई का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''हमेशा के लिए हां..'' ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और खूब पसंद किया जा रहा है ।
हार्दिक कुछ समय से चोट के चलते क्रिकेट के मैदान से दूर हैं
बता दें कि, हार्दिक पिछले कुछ समय से चोट के चलते क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं । वहीं नताशा के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, नताशा ने प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह से डेब्यू किया था । इसके अलावा साल 2014 में नताशा बिग बॉस 8 की कंटेस्टें भी रह चुकी हैं । नताशा करीब 1 महीने तक बिग बॉस के घर में रही थीं । साल 2012 में नताशा ने एक्टिंग में अपना करियर शुरू किया था ।
View this post on InstagramMai tera, Tu meri jaane, saara Hindustan. ?? 01.01.2020 ❤️ #engaged
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
लेकिन गायक बादशाह के रैप गीत 'डीजे वाले बाबू' के बाद से नताशा बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम बन गईं। नताशा अर्जुन रामपाल की फिल्म डैडी में नजर आ चुकी हैं । डैडी में उन्होंने एक आइटम डांस किया था । नताशा फुकरे रिटर्न्स के 'ओ मेरी मेहबूबा' गाने में नजर आ भी अपने ठुमके लगाते हुए दिख चुकी हैं । नताशा ने अभी तक 13 फिल्मों में काम किया है ।
















