बॉलीवुड की ‘बार्बी डॉल’कही जाने वाली कैटरीना कैफ आज यानी 16 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं । साल 2003 में आई फ़िल्म बूम से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली कैटरीना कैफ़ हिंदी सिनेमा की प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में शुमार है । यूं तो कैटरीना कैफ़ ने कई अभिनेताओं के साथ हिट फ़िल्में दी हैं लेकिन उनकी जोड़ी सलमान खान के साथ ज्यादा पसंद की जाती है । सलमान खान के साथ कैटरीना ने एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और भारत जैसी ब्लॉकबस्टर दी । कैटरीना कैफ इन दिनों लॉकडाउन की वजह से घर में ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी ।

कैटरीना कैफ ने अपने बोल्ड अंदाज से मचाई सनसनी
कैटरीना अभिनय के साथ-साथ अपनी फ़िटनेस को लेकर भी जानी जाती हैं । उनके सोशल अकाउंट पर अक्सर उनका फ़िटनेस प्रेम देखने को मिल जाता है । इसी के साथ-साथ कैटरीना अपने बोल्ड अंदाज को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं । आज उनके जन्मदिन पर हम आपके लिए लेकर आए हैं उनकी कुछ बोल्ड और ग्लैमरस फ़ोटोज जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी ।
















