बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण यानी 14-15 नबंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे । इसलिए अपनी शादी की पहली सालगिरह को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक खास अंदाज में सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया । और इसलिए अपनी शादी के एक साल पूरे होने पर दीपिका और रणवीर तिरुपति के भगवान वेंकटेश्वर मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे । और इसके बाद ये जोड़ा अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचा । आज तड़के सुबह ये अमृतसर पहुंचे । इस मौके पर दोनों की फ़ैमिली उनके साथ थी ।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका
दीपिका और रणवीर की शादी की पहली सालगिरह के मौके पर उन्होंने इन पवित्र स्थलों के दर्शन कर अपनी शादी की सालगिरह मनाई ।

गुरुवार को तिरुपति मंदिर के बाद दोनों पद्मावत मंदिर पहुंचे और आज दोनों अपने परिवार के साथ स्वर्ण मंदिर में माथा टेका । दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है ।

इस मौके पर दीपिका मांग में सिंदूर, हैवी ज्वैलरी और मरून कलर के सब्यसाची मुखर्जी द्दारा डिजाइन सलवार कमीज में एकदम दुल्हन की तरह लग रही है जबकि रणवीर मल्टीकलर के कुर्ते पायजामे में काफ़ी हेंडसम नजर आए ।

[Video] The Bhavnanis and Padukones at the Golden temple in Amritsar ❤️#DeepVeerAnniversary pic.twitter.com/GDBlhdXs74
— Ranveer’s ? Cafe ☕️ (@ranveercafe69) November 15, 2019
View this post on Instagramਸਤਿਨਾਮ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ?? Overcome with sheer gratitude ✨ @deepikapadukone
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
















