
जब से सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फ़िल्म नूर का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से यह खूब तारीफ़ें बटोर रहा है । और इस फ़िल्म का गाना 'उफ़्फ़ ये नूर' पहले से ही म्यूजिक चार्ट पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है । हाल ही में फ़िल्म के निर्माता भूषण कुमार और विक्रम मल्होत्रा ने अपनी फ़िल्म नूर का एक नया गाना 'गुलाबी 2.0' को लॉंच किया । ये गाना आते ही काफ़ी हिट हो गया है ।
इस गाने के लॉंचिंग के समय फ़िल्म में नूर का किरदार निभाने वाली सोनाक्षी सिन्हा के साथ फ़िल्म के निर्माता भूषण कुमार और विक्रम मल्होत्रा, सिंगर्स तुलसी कुमार, यश नार्वेकर, संगीतकार और गायक अमाल मलिक, गीतकार कुमार, अभिनेता शिबानी दांडेकर, कानन गिल और निर्देशक सुनील सिप्पी शामिल थे ।
नूर का एक नया गाना 'गुलाबी 2.0' दरअसल, दिग्गज संगीतकार आरडी बर्मन द्वारा बनाया गया सुपरहिट गाना 'गुलाबी आंखें" का नया वर्जन है । ऑरिजनल गाना गायक मोहम्मद रफ़ी ने गाया था । इस गीत को ईडीएम (इलेक्ट्रॉनिक नृत्य संगीत) का आधुनिक स्पर्श दिया गया है, ताकि ये गाना अपना रेट्रो जादू को बनाए रखें । इस गाने के नए वर्जन को संगीत निर्देशक अमाल मलिक, जिसने गायक तुलसी कुमार और यश नार्वेकर के साथ इस गाने को अपनी आवाज दी है, ने कंपोज किया है, कुमार द्दारा यह गीत लिखा गया है और आदिल शेख ने इसे कॉरियोग्राफ़ किया है ।
इस गाने के बारे में सोनाक्षी ने कहा, "इस गाने में एक अलग खिंचाव सा है जो मुझे बहुत अच्छा लगता है । मैं गाने पर नाचने के लिए काफ़ी उत्साहित थी । जब से मैंने इस गाने को सुना तब से मैं इस गाने को गुनगुनाने से रोक नहीं पा रही हूं ।"
मुंबई की पृष्ठभूमि पर सेट फ़िल्म नूर में सोनाक्षी सिन्हा एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी जो की एक महत्वाकांक्षी पत्रकार है । नूर एक ऐसी लड़की है जिसके कुछ बड़े सपने है और वह कुछ अलग करना चाहती है । निर्देशक सुनील सिप्पी की फ़िल्म अबुदानिता एंटरटेंमेंट के सहयोग के साथ टी-सीरिज द्दारा प्रस्तुत की जाएगी । यह फ़िल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















