करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है । आईवीएफ़ पर बेस्ड इस फ़िल्म के ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है । गुड न्यूज के ट्रेलर लॉंच ईवेंट में फ़िल्म के निर्माता करण जौहर, अभिनेता अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी ने फ़िल्म को लेकर बात की ।

Good Newwz Trailer Launch: करण जौहर ने बताई अक्षय कुमार की 'सुपरस्टार' खूबी, जो उन्हें बनाती है रियल सुपरस्टार

अक्षय कुमार ने हमेशा नए डायरेक्टर को सपोर्ट किया है

बता दें कि गुड न्यूज के साथ राज मेहता बतौर निर्देशक, निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे है । वहीं अक्षय, जो नए निर्देशक के साथ काम करने के लिए खास तौर पर जाने जाते है, की गुड न्यूज ऐसी 23वीं फ़िल्म है जिसमें वह नए निर्देशक के साथ काम कर रहे है । गौरतलब है कि राज मेहता ने इससे पहले बद्रीनाथ की दुल्हनिया और औरंगजेब में अस्टिटेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था ।

गुड न्यूज अक्षय की नए डायरेक्टर के साथ 23वीं फ़िल्म है

ट्रेलर लॉंच ईवेंट के दौरान करण जौहर ने इस बारें में बात करते हुए कहा कि, ''मुझे ॠषिकेश मुखर्जी की फ़िल्में पसंद है लेकिन धर्मा प्रोडक्शन ने ऐसी फ़िल्में कभी नहीं बनाई है । जब मैं अक्षय के घर पहुंचा था तो एक बड़ी फ़िल्म लेकर पहुंचा था क्योंकि वह बॉलीवुड के बड़े स्टार है । लेकिन अक्षय की खास बात ये है कि वह अच्छे कंटेंट की फ़िल्मों कि तरजीह देते है । वह कभी भी फ़िल्म का पैमाना, बजट या निर्देशक नहीं देखते है ।

वह एकमात्र ऐसे अभिनेता में से एक हैं, जो नवोदित निर्देशक या पहली बार निर्देशक बनने जा रहे व्यक्ति को हमेशा सपोर्ट करते हैं । एक डेब्यू डायरेक्टर के साथ अक्षय की ये 23वीं फ़िल्म है । अक्षय एक मात्र ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने कई सारे डेब्यू डायरेक्टर के साथ काम किया है । वह फ़िल्म साइन करते वक्त कभी नहीं पूछते कि डायरेक्टर कौन है । अक्सर, बड़े स्टार्स पूछते हैं कि निर्देशक कौन है और उसकी क्षमता क्या है लेकिन अक्षय सिर्फ़ जुनून देखते है ।''

गुड न्यूज की बात करें तो, इस फ़िल्म में अक्षय-करीना और दिलजीत-कियारा शादीशुदा जोड़े के रूप में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में अक्षय और करीना पूरे 10 साल बाद साथ नजर आएंगे ।

यह भी पढ़ें : Good Newwz trailer launch: करण जौहर का छलका दर्द, अक्षय कुमार ने उन्हें कभी नहीं दी 'गुड न्यूज'

करण जौहर के प्रोडक्शन और केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स के बैनर तले बनी गुड न्यूज को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है । यह फ़िल्म 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।