इस साल बैक-टू-बैक हिट फ़िल्में देने वाले अभिनेता अक्षय कुमार साल के अंत में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी फ़िल्म गुड न्यूज के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे । इस फ़िल्म में अक्षय कुमार करीब एक दशक बाद फ़िर से करीना कपूर खान के साथ नजर आएंगे । आज अक्षय कुमार फ़िल्म के एक के बाद एक तीन नए पोस्टर रिलीज किए है जिसके साथ फ़िल्म को देखने की प्रत्याशा और ज्यादा बढ़ गई है । एक पोस्टर में जहां अक्षय कुमार दो बेबी बम्प्स के बीच फंसे नजर आ रहे हैं वहीं दूसरे पोस्टर में फ़िल्म के सेकेंड लीड एक्टर दिलजीत दोसांझ दो बेबी बम्प्स के बीच फंसे नजर आ रहे हैं ।

अक्षय कुमार ने गुड न्यूज के नए पोस्टर रिलीज किए
गुड न्यूज में जहां अक्षय के साथ करीना की जोड़ी दिखाई देगी वहीं दिलजीत के साथ कियारा की जोड़ी दिखाई देगी । पहले पोस्टर को रिलीज करते हुए अक्षय ने लिखा, "क्रिसमस के इस सीजन में कुछ गुड न्यूज फैलाएंगे । साल के अपकमिंग सबसे बड़े गुफ-अप के लिए बने रहिए साथ ।" फिल्म के अन्य पोस्टर्स में से एक में दिलजीत दोसांझ अक्षय की तरह ही पोज दे रहे हैं ।
फिल्म में अक्षय और करीना ऐसे विवाहित जोड़े की भूमिका में दिखेंगे, जो बच्चे के लिए प्रयास करता है । राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म गुड न्यूज को हीरू जौहर, अरुणा भाटिया, करन जौहर, अपूर्वा मेहता और शशांक खेतान द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा । यह फिल्म 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















