
23 नवंबर को अजय देवगन ने बॉलीवुड में अपने 26 साल पूरे किए । फ़िल्मa फ़ूल और कांटे से अपना डेब्यू करने वाले अजय देवगन की ये फ़िल्म आज ही के दिन 1991 में रिलीज हुई थी । इस फ़िल्म ने हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री को अजय देवगन के रूप में एक माचो अभिनेता दिया था । अपनी बहुमुखी प्रतिभा के साथ, अजय ने यह साबित किया है कि वह किसी भी प्रकार की भूमिका में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं, फ़िर चाहे वो हास्य हो, एक्शन से भरी हो, इमोशनल हो या ड्रामे से भरी, हर भूमिका में अजय देवगन ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है । इन 26 शानदार वर्षों में, उन्होंने बेहद यादगार डायलॉग दिए हैं जो हर किसी की जुबान पर चढ़े हुए है । इस स्पेशल फ़ीचर में हम आपके लिए लाए हैं अजय देवगन के ऐसे 15 बेहतरीन डायलॉग जिन्हें भूलाया नहीं जा सकता ।
1. आता माझी सटकली (सिंघम)

2. दुआओं में याद रखना (वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई)

3. जो अपनी मां की इज्जत नहीं करते, मैं उनका बाप बनकर आता हूं (वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई)

4. मैं उन चीजों की स्मगलिंग करता हूं, जिनकी इजाजत सरकार नहीं देती है…उन चीजों की नहीं, जिनकी इजाजत जमीर नहीं देता (वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई)

5. मुझसे झूठ बर्दाश्त नहीं (हम दिल दे चुके सनम)

6. चायनीज बिल्ली, दादाजी (गोलमाल)

7. ओए पाजी कधी हंस भी लिया करो (सन ऑफ़ सरदार)

8. जब बात हिंदुस्तान पाकिस्तान की हो रही हो, तो हर हिंदुस्तानी एक ही तरफ़ होता है (कयामत)

9. हमें तो अपनो ने लूटा, गैरों में कहां दम था…मेरी किश्ती थी डूबी वहां, जहां पानी कम था (दिलवाले)

10. हम तो कब से अपनी जान हथेली पर लिए घूम रहे हैं… कम्बख्त कोई लेता ही नहीं (दिलजले)

11. मैं तो सिर्फ़ एक चौथी फ़ेल आम आदमी हूं, जिसकी एक बीवी है और दो बेटियां हैं । यही मेरी दुनिया है (दृश्यम)

12. समाज को पुलिस वैसी ही मिलती है जैसा कि समाज खुद होता है (गंगाजल )

13. हर औरत हमार मैया है और हम मैया का सौदा नही करत (लज्जा)

14. सरत घोड़ों पर लगाते हैं कठोर…शेरों पे नहीं (ओमकारा)

15. लीव माई हैंड ओर गेट थ्रोन आउट (द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह)

इनमें से आपका पसंदीदा डायलॉग कौनसा है ? और यदि इस लिस्ट मैं आपका पसंदीदा डायलॉग छूट गया है तो कृपया आप कमेंट बॉक्स में उसे लिख कर हमें बता सकते हैं ।
















