महामारी बने कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में खौफ़ का माहौल पैदा कर दिया है । वायरस एक दूसरे से फ़ैले न इसके लिए सभी पीड़ित देशों में सतर्कता बरती जा रही है और घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है । कोरोनावायरस के कारण स्कूल, कॉलेज्, थिएटर्स, यहां तक जिम भी बंद कर दिए गए हैं । फ़िटनेस फ़्रीक माने जाने वाले बॉलीवुड सितारों ने अब अपने घर में ही जिम का विकल्प खोज लिया है ताकि उनके वर्क आउट पर कोई असर नहीं पड़े । हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने बताया है कि कोरोना के खौफ़ के चलते पैदा हुई सेल्‍फ-क्वरेंटीन की स्थिती में कैसे खुद को फ़िट रखा जाए । साथ ही रकुल प्रीत सिंह ने ये भी बताया कि योगा करने के लिए अपने फ़र्नीचर का इस्तेमाल कैसे किया जाए ।

FITNESS TIPS: रकुल प्रीत सिंह की अल्टीमेट फ़िटनेस टिप्स, ‘घर पर रहकर योग प्रैक्टिस में कैसे करें होम फ़र्नीचर यूज’

रकुल प्रीत सिंह ने बताया कि कैसे होम फ़र्नीचर करेगा आपकी मदद

रकुल ने अपने घर के अंदर मौजूद फ़र्नीचर की मदद लेते हुए योगा करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसके साथ उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि बहानों से कैलोरिज बर्न नहीं होती । रकुल ने लिखा, “बहानों से कैलोरिज बर्न नहीं होती हैं । होम फर्नीचर बेस्‍ट प्रॉप हो सकता है । सेल्‍फ-क्वरेंटीन को अपनी ग्रोथ न रोकने दें ।”

इससे पहले भी रकुल ने अपनी पूरी टीम के साथ मास्क लगाए हुए एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने फ़ैंस को सुरक्षित रहने की अपील की थी ।